फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chennai Police could not bring YouTuber Manish Kashyap to Bihar to appear in Bettiah Court

Bihar News: यूट्यूबर को पेशी के लिए बिहार नहीं ला पाई चेन्नई पुलिस; बेतिया न्यायालय से फिर मांगा समय

Mon, 10 Jul 2023 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 10 Jul 2023 07:03 PM IST
सार

Youtuber Manish Kashyap: तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले की फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मनीष कश्यप चेन्नई के मदुरई जेल में बंद है। बेतिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आदेश के बावजूद मनीष कश्यप को पेश नहीं किया गया। हालांकि तमिलनाडु पुलिस ने कोर्ट में उपस्थित होकर न्यायाधीश से कुछ दिनों का समय मांगा है।

विज्ञापन
Chennai Police could not bring YouTuber Manish Kashyap to Bihar to appear in Bettiah Court
यूट्यूबर मनीष कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Youtuber Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप के बिहार आने की उम्मीद पर चेन्नई पुलिस ने एक बार फिर पानी फेर दिया है। मनीष तमिलनाडु की सेंट्रल जेल मदुरई में करीब चार महीने से बंद है। सोमवार को बेतिया न्यायालय से पेशी के आदेश के बावजूद तमिलनाडु की चेन्नई पुलिस यूट्यूबर मनीष कश्यप को लेकर बिहार नहीं पहुंची।

विज्ञापन


अवमानना का मामला बनाने का अनुरोध
तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले की फर्जी वीडियो शेयर करने के मामले में मनीष कश्यप चेन्नई के मदुरई जेल में बंद है। बेतिया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आदेश के बावजूद मनीष कश्यप को पेश नहीं किया गया। इसे लेकर सरकारी अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से मदुरई पुलिस के खिलाफ अवमानना का मामला बनाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन




दो मामलों में आज होनी थी मनीष की पेशी
यूट्यूबर मनीष कश्यप को आज सोमवार को दो मामलों में बेतिया कोर्ट में पेश किया जाना था। इनमें पहला बीजेपी विधायक उमाकांत सिंह के साथ मारपीट करने व रंगदारी मांगने के मामले और दूसरा मझौलिया के पारस पकड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक के साथ दुर्व्यवहार करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला शामिल है। इन दोनों मामलों में न्यायालय की ओर से मनीष को पेशी कराने के लिए चेन्नई पुलिस और मदुरई सेंट्रल कारा को निर्देशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु के दो पुलिसकर्मियों ने कोर्ट से मांगा समय
हालांकि तमिलनाडु पुलिस ने कोर्ट में उपस्थित होकर न्यायाधीश से कुछ दिनों का समय मांगा है। न्यायालय ने मदुरई पुलिस को आखिरी समय देते हुए निर्देशित किया है कि इस बार हर हाल में मनीष की पेशी करवाई जाए। तमिलनाडु से आए पुलिस अधिकारी आर भारत और शरत ने बताया कि न्यायालय से कुछ दिन का समय मांगा गया है। अगली बार उसे पेशी के लिए बिहार लाया जाएगा।


29 मार्च को तमिलनाडु ले गई थी चेन्नई पुलिस
17 मार्च 2023 को मझौलिया पुलिस ने कांड संख्या 193/21 में न्यायालय से कुर्की जब्ती का आदेश प्राप्त किया था। 18 मार्च को सुबह कुर्की करने के लिए पुलिस पहुंची भी थी। उसी दौरान मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया था, क्योंकि तमिलनाडु के फर्जी वीडियो मामले में बिहार आर्थिक अपराध इकाई की पुलिस जांच कर रही थी। इसके बाद 29 मार्च को चेन्नई पुलिस मनीष कश्यप को तमिलनाडु ले गई। तब से यूट्यूबर मदुरई जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed