{"_id":"589b0a214f1c1b945237a277","slug":"cheating-in-exams-by-watsapp-clerk-arrested-while-making-bisssi-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाट्सएप द्वारा क्लर्क परीक्षा में चीटिंग करवाते हुए बीएसएससी सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाट्सएप द्वारा क्लर्क परीक्षा में चीटिंग करवाते हुए बीएसएससी सचिव गिरफ्तार
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Feb 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग के ( बीएसएससी ) सचिव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सचिव परमेश्वर राम को बीएसएससी की क्लर्क परीक्षापेपर लीक करवाने के आरोप में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने इस मुद्दे पर 9 लोगों की विशेष जांच दल ( एसआईटी ) गठित की थी।
यह टीम पटना के एएसपी मंनजू महाराज के नेतृत्व में बनाई गई थी। सोमवार देर रात को एसआईटी की टीम ने परमेश्वर राम के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर सबूत भी मिले। खबरों की माने तो परमेश्वर राम के साथ कुछ लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के द्वारा पेपर लीक कर रहे थे।

Trending Videos
साथ ही वाट्सएप पर भी पेपर को लीक किया गया। इस पुरे मामले में पुलिस ने राम सहित करीब 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग रविवार को नवादा जिले में संचालित बीएसएससी क्लर्क परीक्षा को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों द्वारा पेपर लीक कर रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान बाईपास रोड से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ 27 लोगों को गिरफ्तार किया है
ये लोग दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए भी पेपर लीक करवाने की तैयारी कर रहे थे। बीएसएससी ने राज्य सरकार की ओर से क्लर्क स्तर की नौकरी के लिए परीक्षा ले रहा है। परीक्षा का पहला चरण रविवार को संपन्न हुआ। जहां पर वाट्सएप के द्वारा परीक्षार्थियों को चीटिंग करवाई गई।