{"_id":"98f8ff7506e23dcd9671362281343192","slug":"cheating-in-bihar-board-examination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारःस्कूलों में परीक्षा रद्द, आठ होमगार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारःस्कूलों में परीक्षा रद्द, आठ होमगार्ड गिरफ्तार
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Sat, 21 Mar 2015 03:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में बोर्ड परीक्षाओं में हो रही खुली नकल के मामले में आठ होमगार्ड के जवानों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि होमगार्ड के ये जवान नकल कराने में छात्रों की मदद कर रहे थे। कथित तौर पर नकल के लिए होमगार्ड पैसे भी वसूल रहे थे। वहीं बिहार के सिरसा जिले में जहां खुले तौर पर नकल के मामले सामने आऐ थे उन चारों स्कूलों में मैट्रिक की परीक्षा रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
चर्चा का विषय बनी बिहार बोर्ड परीक्षाओं में खुलेआम हो रही नकल को लेकर प्रशासन की आंखे खुल गई हैं। बिहार के सहरसा जिले के चार स्कूलों में खुलेआम हो रही नकल के मामले में बिहार विद्यालय शिक्षा समिति ने परीक्षा रद्द कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक इन स्कूलों में तैनात आठ होमगार्ड को गिरफ्तार किया गया है। नकल कराने में छात्रों की मदद कर और पैसे लेने के आरोप में दोषी पाए गए होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। बीएसई के अधिकारियों के मुताबिक नकल करते पाए गए कुछ छात्रों को परीक्षा से वंचित किया गया है।
विज्ञापन