फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cheating in bihar board exam

बिहारः जान हथेली पर रखकर खुलेआम नकल

Fri, 20 Mar 2015 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Mar 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
cheating in bihar board exam

बिहार में बोर्ड परीक्षाओं में खुलेआम नकल की चौंका देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना से शिक्षा विभाग, प्रशासन और सरकार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। नकल की हद तो तब हो गई जब पुलिस पैसे लेकर छात्रों को नकल करवा रही है, और शिक्षा विभाग और प्रशासन मूक दर्शक बना बैठा है।

विज्ञापन


परिजन स्कूलों में अपने लाडलों को नकल की सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं तो वहीं कई परीक्षार्थियों के रिश्तेदार और मित्र भी परीक्षा कक्षों तक नकल के पर्चे पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


बिहार सरकार और शिक्षा विभाग समेत प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लिए यह शर्मनाक है। समाचार पत्रों में खुलेआम नकल की तस्वीरें सामने आने से घटना का खुलासा हुआ। नकल को लेकर बिहार की बोर्ड परीक्षाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान हथेली पर रखकर नकल

cheating in bihar board exam

बीते मंगलवार से बिहार में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। गुरुवार को समाचार पत्रों में बिहार के हाजीपुर में खुलेआम नकल वाली तस्वीरें सामने आई है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा हैं कि किस तरह जान हथेली पर रखकर लोग छात्रों को नकल करवा रहे हैं। कई स्कूलों में पूरा का पूरा प्रश्न पत्र ही हल कर परीक्षा हॉल पहुंचाया गया। कुछ स्कूलों में तो परीक्षा कक्ष में ही प्रश्न पत्र हल कर छात्र को पकड़ा दिया गया।

बिहार के हाजीपुर में परीक्षा के दौरान एक छात्र को नकल करते हुए ड्यूटी पर तैनात शिक्षिका ने पकड़ लिया लेकिन फिर भी बिना कार्रवाही के छात्र परीक्षा देता रहा। छात्रों को बाकायदा उत्तर लिख कर दिए जा रहे थे जिसका प्रयोग वह नकल मारने में कर रहे थे। 10वीं के कुछ छात्रों के परिजनों ने नकल करने में छात्रों की मदद की।

400 से अधिक परीक्षार्थी निष्कासित

cheating in bihar board exam

बता दें कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति(बीएसईबी) कराती है।  परीक्षा में सरकारी और सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों के 14 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्ष दे रहे हैं।  परीक्षा 24 मार्च तक चलेगी। इस घटना के बाद बीएसईबी का कहना है कि राज्य

भर में पहले दो दिनों में 400 से अधिक परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। बीएसईबी का कहना है कि उसने नकल रोकने के लिए कड़े निर्देश दे रखे हैं। परीक्षा केंद्र की वीडियोग्राफी की व्यवस्था से लेकर छापामार जांच के लिए उड़न दस्ते भी घूमते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed