फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chapra News: Indian groom tied the knot with American bride, marriage took place with great pomp in Chandupur

Chapra News : अमेरिकी दुल्हन के साथ शादी के बंधन में बंधा भारतीय दूल्हा, चंदउपुर में धूमधाम से हुआ विवाह

Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:28 PM IST
सार

छपरा में सारण जिले के चंदउपुर गांव के देशी दूल्हे की विदेशी दुल्हन के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई शादी चर्चा का केंद्र बन गई, जहां अमेरिकी दुल्हन को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Chapra News: Indian groom tied the knot with American bride, marriage took place with great pomp in Chandupur
देशी दूल्हे के साथ विवाह बंधन में बंधी अमेरिकी दुल्हनिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्यार-मुहब्बत चीज ही ऐसी है कि देश और विदेश की सारी सरहदें टूट जाती हैं। कुछ ऐसा ही बिहार के छपरा में देखने को मिला। जहां अमेरिकन दुल्हन और सारण जिलांतर्गत मांझी प्रखंड क्षेत्र के चंदउपुर गांव में सोमवार को एक शादी समारोह में जब भारतीय दूल्हा एवं अमेरिकन दुल्हन विधिवत रूप से शादी के बंधन में बंध गए। स्थानीय आचार्य विक्की पांडेय ने विधिवत हिन्दू रीति-रिवाज से यह शादी कराई, जिसे देखने के लिए आधा दर्जन अमेरिकियों सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन


बीती 16 जनवरी को साफिया अपने भाई व बहन के साथ और आनंद अपने चार अमेरिकी दोस्तों के साथ चंदउपुर गांव पहुंचे। साफिया के पिता ग्रेलेरी सेंगर थॉमस व मां वैलरी सेंगर थॉमस का पहले ही निधन हो चुका है। 20 जनवरी को चंदउपुर गांव में आनंद व साफिया भारतीय परंपरा और हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गए। उसके पहले विधिवत रूप से गांव के काली स्थान से बारात निकाली गई और उसके बाद शिव मंदिर में शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन


जब दूल्हा और दुल्हन रथ पर सवार होकर बारात के साथ शिव मंदिर पहुंचे तो बड़ी संख्या में दूल्हा-दुल्हन के फोटो खींचने को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर शादी संपन्न कराई। शादी समारोह में हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह, नरेंद्र सिंह, लाल सिंह, ब्रजेश सिंह, राजेश सिंह, जनसुराज नेता मुन्ना भवानी, सरपंच भरत सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी बहू के दूल्हा बने दाऊदपुर थाना क्षेत्र के चंदउपुर गांव के रहने वाले आनंद कुमार सिंह ने कहा कि वे अमेरिका में होटल व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात साफिया से हुई थी और लगभग 3 साल एक-दूसरे को समझने के बाद उन्होंने परिवारजनों की सहमति से शादी का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed