फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI takes over probe Bihar Srijan scam 

बिहार सृजन घोटाला: अब CBI करेगी जांच, घेरे में सुशील मोदी

Thu, 24 Aug 2017 06:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Thu, 24 Aug 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
CBI takes over probe Bihar Srijan scam 
बिहार के 700 करोड़ के सृजन घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के मौजूदा उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी जांच एजेंसी के घेरे में हैं। बता दें कि यह स्कैम 2007 से 2013 के बीच हुआ था। इस दौरान सुशील मोदी वित्त मंत्री थे। 
विज्ञापन

 


भागलपुर में 700 करोड़ के सृजन घोटाले को लेकर केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की निर्देश दे दिए हैं। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बीते हफ्ते ही इस घोटाले की सीबीआई जांच का फैसला लिया है। दरअसल जब से यह घोटाला सामने आया है तब से तमाम पार्टियों द्वारा इसकी सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार सरकार को लगाया 700 करोड़ का चूना

आरोप है कि भागलपुर के एक एनजीओ ने पिछले दस सालों में बिहार सरकार की नाक के नीचे से करोड़ों रुपए का घोटाला कर दिया। इन दस सालों में एनजीओ ने बिहार की बीजेपी-जेडीयू और आरजेडी-जेडीयू सरकार को तकरीबन 700 करोड़ का चूना लगाया लेकिन दोनों ही सरकारों को इसकी कानों-कान खबर तक नहीं लगी।

पढ़ें- जानें, क्या है 700 करोड़ का सृजन घोटाला, जिसके आरोपों में फंसी है नीतीश सरकार?

सृजन एनजीओ पर आरोप है कि उसने तकरीबन आधा दर्जन वेलफेयर स्कीम के नाम पर भागलपुर जिला प्रसाशन के अलग-अलग अकाउंट्स से करोड़ों रुपए का गबन किया। एनजीओ के इस घोटाले में सरकारी अधिकारियों, बैंक के कर्मचारियों और श्रीजन के स्टाफ ने सहयोग किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed