{"_id":"59ca4a3e4f1c1ba1538b47a3","slug":"cbi-summons-lalu-prasad-yadav-on-october-3-and-tejashwi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे टेंडर केसः लालू को 3 और तेजस्वी को 4 अक्टूबर को होना होगा पेश, CBI ने भेजा समन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे टेंडर केसः लालू को 3 और तेजस्वी को 4 अक्टूबर को होना होगा पेश, CBI ने भेजा समन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे टेंडर मामले में सीबीआई ने फिर से आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव को समन जारी किया है। सीबीआई ने लालू को 3 और तेजस्वी यादव को 4 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है।
मालूम हो कि इससे पहले रेलवे टेंडर घोटाले के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से और वक्त मांगा है।
विज्ञापन
तेजस्वी को 26 अक्टूबर को सीबीआई के सामने पेश होना था। मगर वे पेश नहीं हुए। तेजस्वी के वकील ने सीबीआई के सामने उनकी ओर से दो हफ्ते का वक्त मांगा है। इससे पहले सीबीआई ने उन्हें समन भेज कर आज यानि मंगलवार को पेश होने के निर्देश दिए थे।
वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इस आरोप में घिरे हुए हैं। रेलवे टेंडर घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई से दो हफ्ते का और समय मांगा था।
दरअसल, रेलवे के होटल को लीज पर दिए जाने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू और तेजस्वी से सीबीआई पूछताछ करना चाहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लालू की पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी को जांच अधिकारी के सामने 26 सितंबर को पेश होने को कहा गया। इससे पहले सीबीआई ने 16 मई को बेनामी संपत्ति मामले में उनके यहां छापेमारी की थी। उस छापेमारी में सीबीआई ने ने दिल्ली, पटना, रांची, पुरी और गुरुग्राम समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी।
बता दें कि लालू यादव पर आरोप है कि रेलमंत्री रहने के दौरान उन्होंने रांची और पुरी समेत अन्य रेलवे होटलों के विकास और मरम्मत का ठेका निजी कंपनियों को दिया था, जो रेलवे के हेरिटेज होटल थे। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए इन होटलों को अपने करीबियों को लीज पर बेच डाला था।
विज्ञापन
#FLASH: CBI summons Lalu Prasad Yadav on October 3 and Tejashwi Yadav on October 4 in the Railway hotel tender case.
— ANI (@ANI) September 26, 2017विज्ञापन