फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI raids on 12 locations of Bihar-Jharkhand and Delhi, three arrested including GM of RITES

CBI Raid: बिहार-झारखंड के 12 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी, राइट्स के जीएम समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 09:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 04 Jun 2022 09:51 AM IST
सार

रांची की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने गुरुवार को राइट्स के जीएम अभय कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीनियर डीजीएम राजीव रंजन और हरदेव कंस्ट्रक्शन के अवतार सिंह को भी सीबीआई ने दबोचा था।

विज्ञापन
CBI raids on 12 locations of Bihar-Jharkhand and Delhi, three arrested including GM of RITES
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

घूसखोरी मामले में रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विसेज (राइट्स) के जीएम समेत तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने बिहार, झारखंड और दिल्ली के 12 ठिकानों पर छापेमारी की, यहां से 65.5 लाख रुपये जब्त किए गए। बताया जा रहा है कि बिहार के पटना व बेतिया में सीबीआई ने छापेमारी की है। 

विज्ञापन


दरअसल, रांची की एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने गुरुवार को राइट्स के जीएम अभय कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीनियर डीजीएम राजीव रंजन और हरदेव कंस्ट्रक्शन के अवतार सिंह को भी सीबीआई ने दबोचा था। इसी मामले में सीबीआई ने यह छापेमारी की है। उधर, सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने तीनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर देने का आदेश सुनाया है।  
विज्ञापन


रंगे हाथ दबोचे गए थे जीएम
दरअसल, सीबीआई को राइट्स के जीएम के खिलाफ गलत तरीके से ठेकेदार को टेंडर में मदद करने की शिकायत मिली थी। सीबीआई को पता चला किस इस मामले में अभय कुमार की ओर से पांच लाख की रिश्वत की मांग की गई है। इसके बाद जांच एजेंसी की टीम लगातार जीएम पर नजर रख रही थी। गुरुवार की शाम राइट्स के डीजीएम राजीव रंजन ने हरदेव कंस्ट्रक्शन का कर्मचारी शाही को फोन कर घूस की मांग की। थोड़ी देर बाद शाही अभय कुमार के रांची स्थिति कार्यालय पहुंचा और 2.75 लाख रुपये की रिश्वत दी। इसके तुरंत बाद सीबीआई ने जीएम और डीजीएम को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, शाही मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed