फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI judge insured that Lalu Yadav will get Dahi Chura in jail on Makar Sankranti

...जब कोर्ट में लालू ने रखी ये मांग ,जज बोले- ये चीजें तो जेल में ही मिल जाएंगी

Thu, 11 Jan 2018 12:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Thu, 11 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
CBI judge insured that Lalu Yadav will get Dahi Chura in jail on Makar Sankranti
लालू यादव

बुधवार को एक बार फिर चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को सीबीआई जज शिवपाल सिंह के सामने पेश होना पड़ा। राजद अध्यक्ष लालू यादव को चारा घोटाले के आरोप में 3.5 साल की सजा और 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। यादव ने बुधवार कहा कि रांची की बिरसा मुंडा जेल के अधिकारी एक हफ्ते में उन्हें तीन से ज्यादा लोगों से मिलने नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन


79 साल के लालू ने कहा- जेलर ने कहा कि हफ्ते में केवल तीन लोग मुझसे मिल सकते हैं। कृपया इस मामले को देखें। उन्होंने जज को उनकी स्पेशल ताकत का अहसास दिलाते हुए कहा- आपके पास बहुत शक्ति है। आप किसी को भी झुका सकते हैं। जिसके जवाब में जज ने कहा कि यह शक्ति विधायिका के दायरे में ही रहती है।
विज्ञापन


जज शिवपाल सिंह के सामने लालू यादव दूसरे चारा घोटाले मामले में पेश हुए थे। यह आठवीं बार है जब लालू जेल में हैं। लेकिन यह पहली बार है जब जेल अधिकारी उनपर नियम-कानून थोप रहे हैं। भाजपा शासित रघुबर दास की झारखंड सरकार ने राजद अध्यक्ष को किसी भी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को लालू ने कोर्ट में एक और दलील देते हुए कहा कि मकर संक्रांति महोत्सव रविवार को है। उन्होंने कहा- हम इसे दही-चूड़ा खाकर धूम-धाम तरीके से मनाते हैं। इसी वजह से उन्हें समर्थकों से मिलने दिया जाए। मगर जज ने उनकी इस बात को नजरअंदाज करते हुए एक फीकी मुस्कान देते हुए कहा कि वो इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें जेल में दही-चूड़ा मिल जाए।


बता दें कि लालू यादव हर साल मकर संक्रांति के मौके पर राजद के नेताओं और राजनीतिक दोस्तों के लिए बिहार में ग्रैंड तरीके से दही-चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। मगर इस साल उनका परिवार पटना में उनकी गैर-मौजूदगी में इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed