{"_id":"599bf79d4f1c1bc8528b4acc","slug":"cbi-has-filed-a-supplementary-chargesheet-against-mohammad-shahabuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की हत्या के मामले में RJD नेता शहाबुद्दीन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की हत्या के मामले में RJD नेता शहाबुद्दीन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल
amarujala.com- Written by: हर्षित गौतम
Updated Tue, 22 Aug 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले सीबीआई की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे शहाबुद्दीन ने लाई डिटेक्टर टेस्ट से मना कर दिया था।
विज्ञापन
शहाबुद्दीन बिहार के सीवान से चार बार सांसद रह चुके हैं। सीबीआई सूत्रों ने इससे पहले कहा था कि इस मामले में शहाबुद्दीन तथ्यों को छिपा रहा है। आरोप है कि पिछले साल शहाबुद्दीन के गुर्गों ने एक हिन्दी न्यूजपेपर के पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
CBI has filed a supplementary chargesheet against Mohammad Shahabuddin in a case relating to murder of journalist Rajdeo Ranjan.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 22, 2017
हत्या की वारदात उस वक्त की है जब शहाबुद्दीन एक अन्य आपराधिक मामले की वजह से जेल में बंद थे। बाद में उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया।