फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CBI arrests Nazir Amarinder Yadav in srijan scam case bhagalpur bihar

सृजन घोटाला केस में CBI ने अमरेंद्र यादव को किया गिरफ्तार

Mon, 22 Jan 2018 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
अमर उजाला ब्यूरो, पटना Updated Mon, 22 Jan 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
CBI arrests Nazir Amarinder Yadav in srijan scam case bhagalpur bihar
सृजन महिला सहयोग समिति के कार्यालय में पुलिस टीम (फाइल फोटो)
सृजन घोटाला मामले में सीबीआई ने भागलपुर जिला नजारत शाखा के नाजिर अमरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। दो दिनों की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सृजन घोटाले के आरोपित अमरेंद्र यादव ने ही इस मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि शहरी विकास विभाग के 12 करोड़ रुपये सृजन के खाते में अवैध तरीके से रखा गया है। बताया जाता है कि प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अमरेंद्र अवकाश पर चले गए और विभाग और सीबीआई से तलब होने के बावजूद लगातार फरार रहे। माना जा रहा है कि इस गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मीडिया को इस जांच से दूर रखा जा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सृजन घोटाला मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगा दी गई है। भागलपुर में इस घोटाले के खुलासे के बाद इस घोटाले के तार कई राज्यों से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed