फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Caste Based Census Bihar Minister Jibesh Kumar Jammu Kashmir Target Killings Latest News Update

Bihar: बिहार के श्रम मंत्री बोले- यह जातीय जनगणना नहीं जातीय गणना, जम्मू-कश्मीर के हालात पर कही यह बात

Fri, 03 Jun 2022 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 03 Jun 2022 09:44 PM IST
सार

बिहार के मंत्री ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि दोषी संगठन या समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Caste Based Census Bihar Minister Jibesh Kumar Jammu Kashmir Target Killings Latest News Update
जीवेश मिश्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिहार के श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि यह जातीय जनगणना नहीं, जातीय गणना है। बिहार के सभी राजनीतिक दलों ने इस पर मुहर लगाई है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को अपने खर्च पर इस तरह की गणना करने की अनुमति दी है। इसे कराने के लिए पैसा लगेगा इसलिए 500 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग पर कहा कि यह दुखद है। मैं मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। हमारे अधिकारी जम्मू-कश्मीर सरकार के लगातार संपर्क में हैं। शव फिलहाल वर्तमान में पोस्टमॉर्टम के लिए जम्मू-कश्मीर के एक अस्पताल में है। इसे बिहार हवाई अड्डे पर आने के बाद हमारे विभाग द्वारा उनके आवास पर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


बिहार के मंत्री ने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि दोषी संगठन या समूह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद के परिवार को मुआवजे का एलान
इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम में हुए आतंकी हमले में बिहार के दिलखुश कुमार की हत्या दुखद है। उनके निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिए जाएंगे। 

रूस में छात्र की मौत पर जताया दुख
रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे गया जिले के खिजरसराय प्रखण्ड के लोदी गांव के निवासी सोनू कुमार की आकस्मिक मृत्यु भी दुखद है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को निर्देश दिया गया है कि वे विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास से समन्वय स्थापित कर सोनू कुमार के शव को हवाई जहाज से भारत लाकर उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। राज्य सरकार अपने हर नागरिक की सहायता एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।


तेजस्वी ने भी कही यह बात
बिहार के लिए जाति आधारित सर्वे को मिली मंजूरी पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लालू यादव और बिहार के लोगों की जीत है। हम शुरू से ही यही चाहते थे, हम सभी इसे अंतिम चरण में ले आए हैं। सभी राजनीतिक दल हमारे रास्ते से सहमत थे। हम उनका धन्यवाद करते हैं। यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि गरीबों, दबे-कुचले लोगों को लाइन के अंत से मुख्यधारा में लाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण था। अब आपके पास वैज्ञानिक आंकड़े होंगे और उसके आधार पर आप तय कर सकते हैं कि छूटे हुए लोग कौन हैं और किस जाति के लिए क्या करना है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed