{"_id":"5a5312b04f1c1b3f428b4883","slug":"car-accident-in-gaya-bihar-people-looted-liquor-did-not-help-victims-in-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया: रोड पर मची शराब की लूट, दुर्घटनाग्रस्त कार में मदद के लिए चीखते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गया: रोड पर मची शराब की लूट, दुर्घटनाग्रस्त कार में मदद के लिए चीखते रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब की मांग के मद्देनजर शराब तस्कर सक्रिय हैं। गया में शराब की ऐसी चाहत देखने को मिली कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों की मदद की बजाए लोग गाड़ी में रखी शराब लूटने में व्यस्त रहे।
बिहार के गया जिले में यह घटना हुई है। रविवार की अलसुबह सुरहरी मोड़ के पास गया-नवादा बाइपास रोड पर टायर फटने से एक कार पलट गई। कार में शराब की कई बोतलें भरी हुई थी। दुर्घटना के बाद कार में सवार लोग मदद के लिए पुकारने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
लेकिन जब कार में पड़ी शराब की बोतलों पर लोगों को नजर पड़ी तो वहां भगदड़ मच गई। स्थानीय लोग शराब की बोलतें उठा-उठाकर घर ले गए। खबरों के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार में तीन लोग सवार थे। वे झारखंड से शराब ले कर गया जिले के मानपुर की ओर जा रहा थे।
विज्ञापन
कार में सवार तीनों तस्करों को उनके पीछे आ रहे उनके साथियों ने बाहर निकाला, जिसके बाद सभी भाग निकले। घटना की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मौके से देसी शराब के 1200 पाउच, विदेशी शराब और बियर बरामद हुए। पुलिस ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के मालिक की तलाश कर शराब तस्करों को पकड़ा जाएगा।