Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   buxar-illegal-firecrackers-600-kg-seized-shop-sealed

बिहार: पटाखों के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन, 600 किलो से अधिक पटाखे बरामद; दुकान सील की गई सील

Sat, 07 Nov 2026 02:52 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 02:52 PM IST
सार

बक्सर के सारिमपुर इलाके में प्रशासन ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 600 किलो से अधिक पटाखे बरामद किए हैं। संबंधित दुकान को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
buxar-illegal-firecrackers-600-kg-seized-shop-sealed
अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सारिमपुर इलाके में की गई कार्रवाई के दौरान 600 किलो से अधिक पटाखे बरामद किए गए हैं। संबंधित दुकान को सील कर दिया गया है। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

एसडीएम अविनाश कुमार ने कहा कि अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पूरी तरह गैरकानूनी है। इस संबंध में वे बार-बार मीडिया के माध्यम से बक्सर के व्यवसायी वर्ग को आगाह करते रहे हैं। इसके बावजूद सारिमपुर में हुई कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पटाखों का बरामद होना गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि पटाखों के स्थायी गोदाम के लिए फिलहाल किसी भी व्यक्ति की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है और न ही किसी को इसके लिए अनुमति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार न्यूज: दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटी की मौत, पांच माह की मासूम ने भी तोड़ा दम; पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने व्यवसायियों से अपील करते हुए कहा कि पर्व-त्योहार के अवसर पर पटाखों की बिक्री और भंडारण निर्धारित नियमों के अनुसार ही करें। किसी भी परिस्थिति में गैरकानूनी तरीके से पटाखों का भंडारण न करें और न ही उनकी बिक्री करें। नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण या बिक्री करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed