Bihar: बक्सर को मिला सात निश्चय और सात निश्चय-2 में बिहार में पहला स्थान, योजनाओं पर डीएम की विशेष निगरानी
Bihar: बक्सर जिले को लगातार छह महीनों से राज्य में प्रथम स्थान मिल रहा है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल योजनाओं की नियमित निगरानी कर रहे हैं, जिससे यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर अगले महीनों में भी शीर्ष स्थान बरकरार रखने का निर्देश दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विकास मिशन द्वारा जनवरी 2025 के लिए सात निश्चय और सात निश्चय-2 योजनाओं की प्रगति के आधार पर जारी रैंकिंग में बक्सर जिला ने 89.54 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस रैंकिंग के लिए सात निश्चय और सात निश्चय-2 के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। इसमें जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, जल संसाधन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, नगर परिषद, ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग और लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की योजनाओं को शामिल किया गया।
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। वहीं, "हर खेत तक सिंचाई का पानी" योजना के तहत सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। नगर परिषद द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और हर घर नल का जल (शहरी) योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है। ग्रामीण विकास के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ग्रामीण) योजना को बेहतर तरीके से लागू किया गया है। पंचायती राज विभाग के तहत सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना की गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोशनी की सुविधा बढ़ी है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल द्वारा हर घर नल का जल (ग्रामीण) योजना का कुशल संचालन किया गया है, जिससे लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
ये भी पढ़ें: शिक्षा के प्रति अनोखा प्रेम: पिता ने जुड़वा बेटों को घोड़े पर सवार कर भेजा स्कूल, इस अंदाज की हर ओर चर्चा
बक्सर जिले को लगातार छह महीनों से राज्य में प्रथम स्थान मिल रहा है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल योजनाओं की नियमित निगरानी कर रहे हैं, जिससे यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्ययोजना बनाकर अगले महीनों में भी शीर्ष स्थान बरकरार रखने का निर्देश दिया है। बक्सर की यह उपलब्धि जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है