{"_id":"59c1b5f94f1c1b8a688b5866","slug":"businessman-filed-defamation-case-against-lalu-and-tejasvi","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी ने लालू और तेजस्वी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी ने लालू और तेजस्वी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मुकदमा
एजेंसी, पटना
Updated Wed, 20 Sep 2017 05:57 AM IST
विज्ञापन
पटना के एक रत्न और आभूषण व्यापारी ने मंगलवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव के खिलाफ सृजन घोटाले में अनर्गल आरोप लगाने को लेकर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
इस मामले में बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होगी। उक्त मुकदमा अभूषण व्यापारी रवि जालान ने अपने वकील राधेश्याम सिंह के जरिए आईपीसी की धारा- 500 (मानहानि), 501 (जानबूझ कर अपमान करना) और 505 (जानबूझ कर अफवाह फैलाने की कोशिश) के तहत दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जालान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों राजद की भागलपुर रैली और एक संवाददाता सम्मेलन में उनका नाम सृजन घोटाले से जोड़ते हुए उन्हें अपमानित किया था।
विज्ञापन