फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Burning Truck: Two trucks collided face to face in Jamui, truck caught fire, driver burnt to death

बर्निंग ट्रक : जमुई में दो ट्रक आमने-सामने भिड़े, लगी भीषण आग, चालक की जलकर मौत, उपचालक ने कूद कर बचाई जान

Thu, 27 Apr 2023 09:31 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 27 Apr 2023 09:31 AM IST
सार

जमुई में मकई व साबुन लदे दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में  दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। इस घटना में एक ट्रक के चालक की जलकर मौत हो गई। जबकि उपचालक ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Burning Truck: Two trucks collided face to face in Jamui, truck caught fire, driver burnt to death
टक्कर के बाद धू धू जलता ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में मकई व साबुन लदे दो ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों ट्रक वाहन की टक्कर इतना जबरदस्त था की दोनों ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होगा और दोनों ट्रक में भीषण आग लग गई। वहीं घटना में एक ट्रक के चालक की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उप चालक ने ट्रक से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। लेकिन इस दौरान वह भी घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीँ दूसरे ट्रक के चालक और उप चालक इस घटना में बाल बाल बच गए।

विज्ञापन


चालक और उप चालक पिता पुत्र हैं
मृतक ट्रक चालक की पहचान खगड़िया जिले के नया गांव निवासी डब्लू सिंह और उपचालक सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों पिता-पुत्र है।

आमने सामने हुई है टक्कर
स्थानीय लोगों का कहना है कि डब्लू सिंह अपने ट्रक में मकई लेकर बिहार से झारखंड की ओर जा रहे थे। इस क्रम में चकाई- गिरिडीह मुख्य मार्ग के जम्हरा मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे साबुन से लदे दूसरे ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के बीच टक्कर होते ही भीषण आग लग गई, जिसमें ट्रक चालक डब्लू सिंह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके पुत्र व उप चालक सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरे ट्रक के चालक और उपचालक भी हैं घायल
दूसरे ट्रक के चालक जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत कठबजरा गांव निवासी अरविंद कुमार और उप चालक मुकेश यादव ने भी ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान ये दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चकाई अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन ने बुझाई आग
स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय थाना और अग्निशमन को दी गई । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed