{"_id":"6868e6a2ffc209f3bd0e9906","slug":"bullet-fired-in-mutual-dispute-two-youths-injured-panic-spread-in-the-area-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: आपसी विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, इलाके में फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: आपसी विवाद में चली गोली, दो युवक घायल, इलाके में फैली दहशत
Sat, 05 Jul 2025 02:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:33 PM IST
सार
सीतामढ़ी जिले के गिरमिसानी गांव में आपसी विवाद के दौरान शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाला युवक नशे में था और मामला व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है।
विज्ञापन
सीतामढ़ी में आपसी विवाद में चली गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के गिरमिसानी गांव में शुक्रवार देर रात आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया। घायलों की पहचान गिरमिसानी वार्ड संख्या-09 निवासी मो. अकबर अली के पुत्र मो. असजद और मो. ओबैद अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र नसद रजा के रूप में की गई है। परिजनों ने दोनों को तुरंत इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक के शरीर से गोली निकाली है।
पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने वाला युवक नशे की हालत में था। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: वजीरगंज के दखिनगांव में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो घरों से 54 लाख की चोरी
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इलाके को चारों ओर से घेरकर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के बाद देर रात तक पुलिस घटनास्थल और अस्पताल में मौजूद रही। वहीं, सदर एसडीपीओ रामकृष्ण भी तड़के करीब तीन बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घटना की हर पहलू से जांच का भरोसा दिलाया।
पुलिस तकनीकी जांच के साथ-साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। गोलीबारी की इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।