फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Exam: Bihar Board released exam calendar of 2025, matriculation and inter exam date, Anand Kishor

Bihar Board Exam: बिहार बोर्ड का 2025 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी, इन तारीखों को होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

Sat, 07 Dec 2024 01:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Dec 2024 01:11 PM IST
सार

BSEB Exam : बिहार बोर्ड ने शनिवार दोपहर आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इतना ही नहीं टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि भी अब दोगुनी कर दी गई है। जानिए, पूरी बात...

विज्ञापन
BSEB Exam: Bihar Board released exam calendar of 2025, matriculation and inter exam date, Anand Kishor
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने शनिवार दोपहर आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगमी 17 से 25 फरवरी को मेट्रिक की परीक्षा का आयोजन होगा। इसका रिजल्ट मार्च या अप्रैल में जारी हो जाएगा। वहीं इंटर परीक्षा एक फरवरी से 15 फरवरी से शुरू होगी। अब मैट्रिक और इंटर में टॉपर्स को दी जाने वाली राशि दोगुणी कर दी गई है। प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को एक लाख की जगह दो लाख की राशि दी जाएगी। ऐसे ही दूसरे स्थान को डेढ़ लाख और तीसरे को एक लाख की राशि दी जाएगी। इंटर में तीसरे चौथे और पांचवे स्थान के लिए 30 हजार रुपये, मैट्रिक में चौथे से दसवीं स्थान तक के लिए 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके सभी लैपटॉप भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन



 

BSEB Exam: Bihar Board released exam calendar of 2025, matriculation and inter exam date, Anand Kishor
मैट्रिक परीक्षा का शेड्यूल। - फोटो : अमर उजाला

दो पालियों में होगी बिहार बोर्ड की परीक्षा
बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12:45 बजे समाप्त होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी।

डीएलएड की परीक्षा 27 जनवरी को
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इंटर परीक्षा में 12 लाख 89 हजार 601 और मीट्रिक की परीक्षा 15 लाख 81 हजार 79 छात्रों ने फॉर्म भरा है। राज्य के सभी डीएलएड शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी को होगी। वहीं इसका परीक्षाफल 15 अप्रैल को जारी होगा।  वहीं औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा परीक्षा 25 जनवरी से 26 अप्रैल तक को होगी। सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए कक्षा 11 की परीक्षा 20 जून को ली जाएगी। कक्षा 6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed