{"_id":"650954e377a672706b00d059","slug":"brother-in-law-died-in-firing-incident-in-siwan-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siwan: सीवान में गोलीबारी; घात लगाए बदमाशों ने जीजा-साले पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; जीजा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siwan: सीवान में गोलीबारी; घात लगाए बदमाशों ने जीजा-साले पर की ताबड़तोड़ फायरिंग; जीजा की मौत
Tue, 19 Sep 2023 01:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:30 PM IST
सार
सीवान शहर के आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास जीजा-साले पर घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कजिया में शामिल होने आया था साला।
विज्ञापन
सीवान में गोलीबारी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान जिले के नगर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के समीप रामनगर गांव में जीजा-साले को अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना में जीजा शिवाजी तिवारी की मौत हो गई। वहीं साला प्रदीप कुमार घायल है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान शहर के आंदर ढाला ओवर ब्रिज के पास शिवाजी तिवारी का जनरल स्टोर की दुकान है और वह बीती देर रात दुकान बंद कर अपने घर रामनगर रेनुआ जा रहे थे। तभी उनके घर से 200 मीटर पहले घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में शिवाजी तिवारी की सर में पीछे गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। साला प्रदीप कुमार एकमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
मृतक शिवाजी के भतीजे ने बताया कि दो माह में जहां नेचुरल तरीके तीन मौत हो चुकी है। वहीं, बीती देर रात अपराधियों ने चाचा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। उन्होंने ने बताया कि मृतक का साला मृतक की भाभी के कजिया में आया था, और शाम को टहलते हुए दुकान गए थे। साथ में घूमते हुए दोनों लोग आ रहे थे तभी यह घटना घटित हुई है। मृतक दो भाई थे, जिसमें शिवाजी छोटे थे। एक ही परिवार में दो माह के अंदर 4 थी मौत की घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रररोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
गोली बारी की घटना की सूचना पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम मामले की जांच में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।