{"_id":"5a0143b44f1c1bc1678b9b5b","slug":"british-couple-beaten-up-in-bihar-pandarak-two-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेशी टूरिस्टों पर फिर हमला, अब बिहार में ब्रिटिश कपल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी टूरिस्टों पर फिर हमला, अब बिहार में ब्रिटिश कपल को पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश कपल
उत्तर प्रदेश में स्विस कपल पर हमले के बाद अब पड़ोसी राज्य बिहार में ब्रिटेन के एक टूरिस्ट कपल पर हमला हुआ है। यह कपल हरिद्वार से होते हुए कोलकाता जा रहा था। रास्ते में ये लोग पटना के पास पंडारक में रुके थे। वहीं उन लोगों पर कथित तौर पर दो लोगों ने हमला किया था। शिकायत के बाद पटना पुलिस ने संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया है।
स्विस पर्यटकों पर हमलाः मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार, सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश
यह हमला मेथ्यू और उनकी साथी जेसी किड्ड पर हुआ था। पुलिस ने बताया कि उनसे मारपीट के साथ-साथ सामान छीनने की कोशिश की गई थी। जिसको आसपास के लोगों ने विफल कर दिया। कपल ने भी कहा कि आसपास के लोगों ने ही उनकी मदद की थी और उन्होंने ही पुलिस को भी बुलाया था।

Trending Videos
एक महीने में तीसरा हमला
पर्यटकों पर हमला
- फोटो : ANI
पिछले एक महीने में विदेशी मेहमानों पर तीसरी बार हमला हुआ है। इससे पहले एक जर्मन को पीटा गया था वहीं उससे भी पहले स्विस कपल पर आगरा में हमला हुआ था। वह कपल फतेहपुर सीकरी घूमने गया हुआ था।
जर्मन वाले मामले में टूरिस्ट ने बताया था कि शख्स ने नमस्ते का जवाब देने पर उसपर हमला कर दिया था। स्विस कपल पर हमला कथित तौर पर साथ फोटो ना खिंचवाने को लेकर हुआ था।
जर्मन वाले मामले में टूरिस्ट ने बताया था कि शख्स ने नमस्ते का जवाब देने पर उसपर हमला कर दिया था। स्विस कपल पर हमला कथित तौर पर साथ फोटो ना खिंचवाने को लेकर हुआ था।