फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bribe-greedy cop asks man to resume crime

इस पुलिसवाले की करतूत पढ़ दंग रह जाएंगे

Sat, 12 Jul 2014 01:41 PM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
Bribe-greedy cop asks man to resume crime

बिहार के एक पुलिसवाले ने किया ऐसा काम जिसे सुन कर आप हैरान रह जाएंगे। पहले तो उसने एक आदमी के घर में पिस्तौल छुपाई और फिर पिस्तौल रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार करा दिया।

विज्ञापन


उस आदमी का कसूर इतना था कि वो पहले अपराधी था और बाद में उसने इस रास्ते को छोड़ दिया था। लेकिन वो पुलिसवाला उस पर अपराध करने का दवाब डालता था ताकि वो उसे लगातार रिश्वत दे सके।

विज्ञापन

आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड

Bribe-greedy cop asks man to resume crime

इस मामले में आरोपी जीआरपी कांस्टेबल विनोद राय को मुजफ्फरपुर एसपी (रेल) ने सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।

मोतीहारी के रजाबाजार में रहने वाले रमेश राउत के घर जीआरपी एसएचओ इमरान आलम ने कांस्टेबल विनोद राय के कहने पर बुधवार को छापा मारा और पिस्तौल बरामद कर ली। इस छापे में मोतीहारी नगर की पुलिस ने भी सहयोग किया था।

छोड़ दिया था धंधा

Bribe-greedy cop asks man to resume crime

राउत से एएसपी मंडल ने पूछताछ की तो उसने बताया कि पिछले साल जेल से छूटने के बाद उसने जेब काटने का धंधा छोड़ दिया था। लेकिन कांस्टेबल राय उसके उपर दोबारा से इसे शुरू करने का दवाब बना रहे थे।

राउत ने बताया कि पहले वो जेबकतरा गिरोह का सदस्य था और रोजाना कांस्टेबल विनोद राय को दो हजार रुपये देता था जब वह मोतीहारी रेलवे स्टेशन पर तैनात थे।

विज्ञापन

इस तरह फंसाया कांस्टेबल ने

Bribe-greedy cop asks man to resume crime

मंगलवार को राज ने राउत को एक शराब की दुकान पर बुलाया जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद राय ने उसे एक बैग दिया और कहा कि वह कुछ दिन के लिए उसे अपने घर पर रख ले। अगले दिन सुबह ही उसके घर पुलिस का छापा पड़ गया।

एएसपी मंडल मे राउत की पूछताछ का वीडियो बनाया और एसपी रेल को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया। एसएचओ जीआरपी ने बताया कि मामले में जाच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed