फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE result Bihar : BPSC Teacher Exam result date, after result teacher training in bihar news hindi

BPSC Teacher : शिक्षक परीक्षा का रिजल्ट कब-कैसे आएगा, जान लें; रिजल्ट के बाद छह महीने का इंतजार संभव

Sun, 27 Aug 2023 12:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 27 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

Bihar News : बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के खत्म होने के साथ परिणाम की संभावित तारीख बता दी है। इसके साथ ही यह भी कि परिणाम के साथ ही नियुक्ति नहीं हो जाएगी।

विज्ञापन
BPSC TRE result Bihar : BPSC Teacher Exam result date, after result teacher training in bihar news hindi
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक परीक्षा के सारे पेपर खत्म होने के बाद अब परिणाम के संभावित तारीख भी बता दी है और साथ ही यह भी बता दिया है कि रिजल्ट के तत्काल बाद नियुक्ति नहीं हो जाएगी। आयोग ने बताया है कि परीक्षा के बाद अब क्या-क्या प्रक्रियाएं होंगी।
विज्ञापन


दस्तावेज़ सत्यापन के लिए रहना होगा तैयार 
पहले चरण में क्लास 9-10, 11-12 के परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। यह परिणाम 20 सितंबर के बाद आने की संभावना है। जबकि दूसरे चरण में  क्लास 1 से लेकर 5 तक का परिणाम जारी किया जाएगा। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल कुमार के अनुसार सभी क्लास 9-12 के उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए तैयार रहना होगा जो बहुत जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन


11वीं-12वीं में जनरल का कटऑफ 50% तक  
परीक्षा एक्सपर्ट राजकिशोर दूबे का कहना है कि इस परीक्षा में  NCERT और  SCERT से ज्यादातर प्रश्न पूछे गए। जिन विषयों में आवेदन कम आए हैं, वहां सिर्फ क्वालिफाइंग अंक (40 %) ही नियुक्ति के लिए पर्याप्त होगा। उनका यह भी कहना है कि 11वीं-12वीं में जनरल कटऑफ 50% तक होगा। 9वीं-10वीं के शिक्षक के लिए जनरल कटऑफ 65 से 70 प्रतिशत तक रह सकती है। वहीं दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षाओं के विशेषज्ञ एम रहमान का कहना है कि  कटऑफ 70 से 75 फीसदी तक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed