फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Result: Document verification will be done for the candidates of teacher recruitment exam, TGT, PGT

BPSC : शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले इन अभ्यर्थियों का होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, अन्य राज्य वाले यहां आएं

Tue, 29 Aug 2023 09:00 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Aug 2023 09:00 AM IST
सार

BPSC Teacher Bharti 2023 : बिहार लोक सेवा आयोग ने यह भी कहा कि बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पटना मुख्यालय से करवाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन निर्धारित दस्तावेज का सत्यापन निर्धारित अवधि के अंदर अपने जिला मुख्यालय में करवा लें।

विज्ञापन
BPSC Result: Document verification will be done for the candidates of teacher recruitment exam, TGT, PGT
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा तो संपन्न हो गई। अब बिहार लोक सेवा आयोग 9वीं से लेकर 12वीं कक्षा के शिक्षक भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आमंत्रण पत्र भी भेज दिया। BPSC ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। आयोग के अनुसार, विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के 9वीं, 10 वीं (माध्यमिक), 11वीं और 12वीं कक्षा (माध्यमिक) के लिए अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट का सत्यापन उसके मूल प्रमाण-पत्र के साथ 4 सितंबर से 12 सितंबर तक जिला स्तर पर किया जाना है। आयोग ने यह भी कहा कि बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पटना मुख्यालय से करवाया जाएगा। अभ्यर्थी अपना दस्तावेज सत्यापन निर्धारित दस्तावेज का सत्यापन निर्धारित अवधि के अंदर अपने जिला मुख्यालय में करवा लें।  

विज्ञापन


दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए यह जरूरी सूचना
विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा के 9वीं, 10 वीं (माध्यमिक), 11वीं और 12वीं कक्षा (माध्यमिक) के दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल एक सितंबर से 8 सितंबर तक जिला स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा। यह बोर्ड दिव्यांगता की जांच करेगी। यदि विशेष कारणों से दिव्यांगता की जांच जिला स्तर पर गठित मेडिकल बोर्ड संभव नहीं हो तो ऐसी स्थिति में वैसे दिव्यांग अभ्यर्थी IGIMS/ PMCH में अग्रसारित करेंगे।  बिहार के बाहर के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पटना मुख्यालय से करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


75 फीसदी सीट भरने के लिए घटाया जा सकता है कटऑफ
बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने स्पष्ट कहा कि 75 फीसदी तक सीट भरने के लिए कटऑफ घटाया जा सकता है। दरअसल, जेनरल श्रेणी के लिए 40 फीसदी, BC के लिए 36.5 फीसदी, EBC के लिए 34 फीसदी, SC और ST के लिए 32 फीसदी और सभी वर्ग की महिलाओं 32 फीसदी न्यूनतम अर्हता अंक तय किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु एम रहमान बोले- 60 से कम नहीं जाएगा कटऑफ
वहीं बीपीएससी और यूपीएससी परीक्षा के एक्सपर्ट गुरु एम रहमान ने कहा कि सामान्य श्रेणी में पुरुष वर्ग के लिए 60 से कम कटऑफ नहीं जाएगा। महिला वर्ग के लिए 50 से कम कटऑफ नहीं जाएगा।सुप्रीम कोर्ट ने बीएड अभ्यर्थियों को लेकर जो आदेश दिया है, उसे देखते हुए उनका रिजल्ट प्रभावित हो सकता है। इसलिए बीएड अभ्यर्थियों से अपील है कि वह कोर्ट में इस मामले को लेकर याचिका दायर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed