फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Exam : BPSC 70th preliminary exam today at 912 centres, Patna, Bihar News, exam time, BPSC News, Bihar

BPSC 70th CCE: बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा के बाद छात्रों का हंगामा, पेपरलीक का लगाया आरोप; आयोग ने किया इनकार

Fri, 13 Dec 2024 11:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 13 Dec 2024 11:27 AM IST
सार

BPSC News : राजधानी समेत पूरे बिहार में बीपीएससी की परीक्षा हुई। इस दौरान बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू केंद्र (पटना) पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा लीक का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। हालांकि आयोग ने इस आरोप को सिरे से इनकार किया है।

विज्ञापन
BPSC Exam : BPSC 70th preliminary exam today at 912 centres, Patna, Bihar News, exam time, BPSC News, Bihar
परीक्षार्थियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आज है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, शेखुपरा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण समेत सभी जिलों में कुल 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बिहार के सबसे बड़ा एग्जाम सेंटर बापू परीक्षा केंद्र (पटना) में भी यह परीक्षा ली जा रही है। पटना जिले में 60 से अधिक केन्द्र बनाए गए हैं। कुल 4.85 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे। परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों को ढाई घंटा पहले यानी सुबह साढ़े नौ बजे बुलाया गया है। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले यानी 11 बजे तक ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश दिया गया। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था
बीपीएससी में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां बैठे अधिकारी और कर्मी हर सेंटर की निगरानी करेंगे। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरनी रखी जा रही है। बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। अफवाह फैलाने वालों पर बिहार पुलिस की साइबर सेल कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के चार सेट में प्रश्न पत्र प्रकाशित किए गए हैं। इनमें से किसी भी सेंट में परीक्षा ली जाएगी। कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर त्रिस्तरीय जांच की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पेपर लीक का आरोप लगाकर छात्रों ने किया हंगामा 
बीपीएससी पीटी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने की कथित खबर के बाद पटना के बापू सभागार में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। 70वीं बीपीएससी के लिए राज्य के अलग अलग जिलों में दोपहर 12 बजे से परीक्षा हो रही है। दोपहर बाद एक वर्ग के द्वारा यह दावा किया गया कि परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल हो गया है। दोपहर एक बजे के बाद प्रश्न पत्र वायरल होने के दावे किए गये। हालांकि बीपीएससी ने प्रश्न प्रत्र लीक होने के दावों को सिरे से नकार दिया है। बीपीएससी का कहना है कि यह शरारती तत्वों की करतूत है आयोग का कहना है कि कहीं भी प्रश्न प्रत्र लीक नहीं हुआ है। जो लोग ऐसी अफवाह उड़ा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

BPSC Exam : BPSC 70th preliminary exam today at 912 centres, Patna, Bihar News, exam time, BPSC News, Bihar
परीक्षा शुरू होने से पुलिसकर्मियों को निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए तो पांच साल के लिए निष्कासित
परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए पाये जाने की स्थिति में इस परीक्षा सहित आगामी पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया जाएगा। साथ ही भ्रामक और अफवाह फैलाने की स्थिति में तीन वर्षों के लिए आयोग की परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

बारकोड की स्कैनिंग के बाद प्रवेश
परीक्षा को लेकर आयोग ने एक नई पहल की शुरुआत की है। अब सभी केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के बारकोड की स्कैनिंग की जाएगी। स्कैनिंग में सब कुछ स्पष्ट होने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इन सभी प्रक्रियाओं को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व पूरा करना अनिवार्य है।

BPSC Exam : BPSC 70th preliminary exam today at 912 centres, Patna, Bihar News, exam time, BPSC News, Bihar
बीपीएससी 70वीं की पीटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
परीक्षा केंद्र के बाहर 144 लागू 
बिहार पुलिस के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एग्जाम सेंटर के बाहर धारा 144 लागू किया गई। पुलिस के पदाधिकारी भी अलग से पेट्रोलिंग कर सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लेंगे। परीक्षा में किसी भी कीमत पर कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौक-चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पूर्व की तरह तैनात रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed