फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bomb explodes in Sasaram, condition of 3 people critical; police camping

Bihar : देर रात सासाराम में धमाका, तीन घायल; शाम में भी बम फेंके जाने की खबर फैली थी...8 गिरफ्तार

Sat, 01 Apr 2023 11:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Apr 2023 11:33 PM IST
सार

सासाराम के शेरगंज इलाके में शनिवार देर रात बम अचानक ब्लास्ट कर गया। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इलाके में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। 
 

विज्ञापन
Bomb explodes in Sasaram, condition of 3 people critical; police camping
पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम के शेरगंज इलाके में शनिवार देर रात बम अचानक ब्लास्ट कर गया। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इलाके में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। शाम में सफ्फुलागंज इलाके में भी बम फेंके जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उपद्रव फैलाने के आरोप में 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने अब तक दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


इधर, डीएम धमेंद्र कुमार ने कहा कि सासाराम में हालात कंट्रोल में हैं। धारा 144 लागू नहीं है। पुलिस-प्रशासन उपद्रवियों की तलाश कर रही है। जिस इलाके विधि-व्यवस्था प्रभावित हुई थी, वहां पर पर्याप्त संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिए गए हैं लगातार पुलिस कैंप कर रही है। ,
विज्ञापन


सीएम नीतीश बोले- लॉ एंड ऑर्डर का इश्यू नहीं
बता दें कि शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हिंसा के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया था। पुलिस द्वारा माइकिंग कर धारा 144 लागू करने की बात कही गई थी। इसके बाद शनिवार सुबह 11 बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम कार्यक्रम कैंसिल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने धारा 144 लागू कर दिया था, इसलिए कार्यक्रम कैंसिल किया गया है। इसके बाद महागठबंधन के नेता भाजपा नेता पर निशाना साधने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि लॉ एंड ऑर्डर का इश्यू नहीं हैं। इस बार क्यों हुआ, बड़ा अजी है। वर्षों से सब ठीक था। इस बार ऐसा क्यों हुआ, देखने कहा। बड़ा दुख हुआ। पता कर एक्शन लेने के लिए डीएम से कहा है। डीएम को कहा कि एक-एक गड़बड़ करने वाले को देखिए। इसके बाद दोपहर में सासाराम के डीएम ने वीडियो जारी धारा 144 की बात को नकार दिया। इसके बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों के शांति समिति की बैठक की। इसके बाद पुलिस ने माइकिंग के जरिए फिर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed