फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Violence in Bihar: CM Nitish Kumar said on Amit Shah's program - There is no law and order issue here

Bihar : सासाराम-नालंदा हिंसा पर बोले नीतीश- वर्षों से सब ठीक था...यह नैचुरल नहीं, कोई एननैचुरल तरीके से किया

Sat, 01 Apr 2023 02:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Apr 2023 02:35 PM IST
सार

नालंदा-सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प-हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है। उन्होंने इस बात के जरिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के उस बयान का खंडन किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री के लिए सासाराम में सुरक्षा को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई गई।

विज्ञापन
Violence in Bihar: CM Nitish Kumar said on Amit Shah's program - There is no law and order issue here
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा-सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प-हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी बात कही है। उन्होंने इसे सामान्य नहीं बताया है। उन्होंने इसके पीछे साजिश का अंदेशा जताते हुए कहा- सबकुछ अच्छे ढंग से वर्षों से चल रहा था। इस तरह का तो कुछ होता नहीं था। थोड़ा-बहुत कुछ होता था तो तुरंत ठीक हो जाता था। यह नैचुरल (सामान्य) चीज नहीं है। जरूर कोई इधर-उधर किया है। कोई अननैचुरल किया है। 

विज्ञापन


लॉ एंड ऑर्डर का कोई इश्यू नहीं
राजधानी में एक कार्यक्रम से निकलने के बाद मीडिया से बातचीत में नीतीश ने कहा कि इस बार क्यों हुआ, बड़ा अजी है। वर्षों से सब ठीक था। इस बार ऐसा क्यों हुआ, देखने कहा। बड़ा दुख हुआ। पता कर एक्शन लेने के लिए डीएम से कहा है। डीएम को कहा कि एक-एक गड़बड़ करने वाले को देखिए। उन्होंने अमित शाह के दौरा कैंसिल किए जाने पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इस बात के जरिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के उस बयान का खंडन किया है कि केंद्रीय गृह मंत्री के लिए सासाराम में सुरक्षा को लेकर संजीदगी नहीं दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा- केंद्र से किसी मंत्री के आने पर हम सुरक्षा के तमाम इंतजामात रखते हैं। लॉ एंड ऑर्डर का कोई इश्यू नहीं है। वहां कुछ लोग गड़बड़ किया है। पुलिस-प्रशासन ने हालात काबू कर लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा अमित शाह के प्रोग्राम कैंसिल होने के सवाल पर कहा कि "हमको इसका पता नहीं। आ क्यों रहे थे, नहीं पता। क्यों नहीं आए, पता नहीं। कोई और कारण होगा नहीं आने का। राज्य सरकार अपनी तरफ से जो सुरक्षा देती है, दे रही है।"
विज्ञापन

 

Trending Videos

Violence in Bihar: CM Nitish Kumar said on Amit Shah's program - There is no law and order issue here
नालंदा में पुलिस-प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही। - फोटो : अमर उजाला
तत्काल कंट्रोल किया गया है
मुख्यमंत्री ने कहा- "बड़ा तकलीफ हुआ। बड़े दुख की बात है। जैसे ही सासाराम के बारे में पता चला तत्काल कंट्रोल किए। फिर देर शाम में बिहारशरीफ का पता चला तो वहां भी कंट्रोल किया। हमने कह दिया है कि कौन गड़बड़ किया है, पता कीजिए। सबकुछ अच्छे ढंग से वर्षों से चल रहा था तो अब अचानक ऐसा होने के पीछे जरूर कुछ है। इधर-उधर बिना मतलब और जानबूझ कर किया गया है। आपस में झगड़ा करना गलत है। लॉ एंड ऑर्डर का कोई प्रॉब्लम नहीं है। आश्वस्त करते हैं कि सरकार पूरे तौर पर एलर्ट है। एक-एक चीज को देख रही है।"

सम्राट चौधरी का आरोप- बिहार सरकार सौतेला व्यवहार कर रही
दरअसल, शनिवार सुबह ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट ने गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम दौरा कैंसिल होने की जानकारी दी थी। तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार लगातार हमलोगों के कार्यक्रम के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हमलोग सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती को लेकर कार्यक्रम कर रहे थे लेकिन बिहार सरकार ने धारा 144 लगा दिया। इसलिए हमलोग उस कार्यक्रम को स्थगित कर रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओं के घर पर बम फेंका जा रहा है। नीतीश कुमार जिस जिले से आते हैं, वहां भी हिंसा हुई। जिस जगह गृह मंत्री का कार्यक्रम था, वहां कई घंटे तक फ्लैग मार्च नहीं निकाला गया। कार्यक्रम को स्थगित करने पर हमें काफी दुख है। बड़े उत्साह के साथ हमलोग कार्यक्रम करने जा रहे थे। बिहार की सरकार अब लोगों को सुरक्षा भी नहीं दे पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed