फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bomb Blast in Bihar: Bomb thrown in the premises of a big school in Begusarai; Bihar Crime News; Bihar Police

Bomb Blast in Bihar: बेगूसराय के बड़े स्कूल के परिसर में फेंका बम, खिड़की के पास फटा; क्यों और क्या हुआ, जानें

Thu, 16 May 2024 01:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 16 May 2024 01:44 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विद्यालय के बगल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। उसी वक्त कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे एवं बम फेंक कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bomb Blast in Bihar: Bomb thrown in the premises of a big school in Begusarai; Bihar Crime News; Bihar Police
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक बड़े निजी विद्यालय के बाहरी भाग में तेज धमाके हुआ है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने असामाजिक तत्वों के द्वारा सुतली बम से हमला करने का आरोप लगाया है। इधर, बम धमाका होने के बाद वहां काम कर रहे सभी मजदूर सभी लोग फरार हो गए। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


निजी विद्यालय के खिड़की से जा टकराया बम
मिली जानकारी के अनुसार, जिस वक्त यह हमला किया गया उस वक्त विद्यालय में काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त विद्यालय के बगल में एक जमीन पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। उसी वक्त कुछ असामाजिक तत्व वहां पहुंचे एवं बम फेंक कर फरार हो गए। अपराधियों द्वारा फेंका गया बम निजी विद्यालय के खिड़की से जा टकराया। इसके बाद तेज धमाका हुआ। 
विज्ञापन


स्कूल के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि स्कूल के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसको लोगों कुछ लोगों को आपत्ति थी। इस कारण ही असामाजिक तत्वों ने इस वारदात को अंजाम दिया और लोगों को डराने की कोशिश की। घटना के बाद लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। पुलिस का कहना है कि मामले में कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed