{"_id":"61500fbd9ef3c466320cc3fb","slug":"boat-capsize-in-motihari-river-one-dead-body-found-search-operation-underway","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बड़ा हादसा: मोतिहारी में नाव पलटने से छह की मौत, 22 लोगों के डूबने की आशंका, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बड़ा हादसा: मोतिहारी में नाव पलटने से छह की मौत, 22 लोगों के डूबने की आशंका, तलाश जारी
Sun, 26 Sep 2021 11:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:57 AM IST
सार
बिहार के मोतिहारी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया।सिकरहना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए। अभी तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नाव पलटी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ी खबर बिहार से आ रही है, मोतिहारी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 22 लोगों के डूबने की खबर है। अब तक 6 लोगों के शव निकाले गए हैं। नदी के घाट पर अफरा-तफरी का माहौल है, बड़ी संख्या में लोग घाट पर मौजूद हैं । सूचना मिलने पर जिला प्रशासन पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
बाकी डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि नाव पर ज्यादा सवारी बैठने से यह हादसा हुआ है। छोटी नाव पर 12 लोगों के बैठने की जगह थी उस पर 22 से ज्यादा लोग सवार हो गए, जिसकी वजह से नाव बीच नदी में डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि दो महीने पहले ही डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। हालांकि, बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला।