फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BMW Price : viral video of BMW carrying animal feed, bihar police shocked to see in bihar news in hindi

Bihar Viral Video : बीएमडब्ल्यू कार पर पशु चारा; कहां से आई कार और कैसे हो गया ऐसा वायरल, जबकि सच्चाई अलग है

Wed, 06 Sep 2023 04:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Sep 2023 04:16 PM IST
सार

Bihar News : वह हरियाणा या वेस्टर्न यूपी नहीं बल्कि बिहार का किसान है। अरमानों को पूरा करने के लिए मेहनत के पैसे से नई बीएमडब्ल्यू नहीं खरीद सका तो सेकंड हैंड ली। एक दिन ट्रैक्टर नहीं था तो कार के ऊपर ही चारा लाद लिया। फिर क्या, वायरल है।

विज्ञापन
BMW Price : viral video of BMW carrying animal feed, bihar police shocked to see in bihar news in hindi
वीएमडब्लू कार से पशु चारा ले जाती वायरल तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीएमडब्लू कार से पशु चारा ढोने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीएमडब्लू का समस्तीपुर जितवारपुर के अंशु कुमार का है। अंशु ने कुछ साल पूर्व दिल्ली के एक कारोबारी से उक्त कार 18 लाख रुपए में खरीदी थी। अंशु किसान के साथ साथ वाहनों का कारोबार भी करते हैं। साथ ही रेलवे के एक बड़े ठेकेदार के साथ मिलकर पेटीकांट्रेक्टर का भी काम करते हैं। वीएमडब्लू कार से पशु चारा ढोने के सवाल पर उनका कहना है कहा कि उनका गौशाला भी है जिसमें अभी 12-15 गायें हैं। खेतीबारी को लेकर ट्रैक्टर भी है। चार दिन पूर्व ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर कहीं छजला गया था। पशु को हरा चारा दिया जाना था, गाय भूखी थी। इसलिए बिना समय गंवाए वह वीएमडब्लू कार से ही चारा लेने निकल गये। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो गया है। अंशु का कहना है कि इसके पीछे उनकी दूसरी कोई मंशा नहीं थी। कार उनकी है तो उनका इस पर हक है। गौ माता के लिए पशु चारा लाना कोई जुर्म तो नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन

BMW Price : viral video of BMW carrying animal feed, bihar police shocked to see in bihar news in hindi
गाय की सेवा करते वीएमडब्लू कार के मालिक अंशु - फोटो : अमर उजाला

अंशु ने वीडियो वायरल होने का बताया सच 
अंशु ने बताया कि उनके पास 12-15 गाय है। घर के पीछे गोशाला बना रखा है। जिसके लिए हरा चारा अपने खेतो से लाते हैं। पशु चारा के लिए ट्रेक्टर का उपयोग करते थे। चार दिन पूर्व उनका ट्रैक्टर कहीं गया हुआ था। पशुओं के लिए चारा लाना जरूरी था। जिस कारण वह गाय माता के लिए चारा लेने चले गए। जब चारा लेकर प्रखंड कार्यालय के पास से लौट रहे थे तो किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर 
 नहीं रहने के कारण कार से चारा ले आया तो क्या आफत आ गई। जिन से मैं रोजी रोटी कमाता हूं, उसकें लिए चारा ले आया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। वायरल के माध्यम से चमकना उनकी मंशा नही है।

वीडियो वायरल होने के बाद रोज 15-20 कॉल आ रहे हैं 
अंशु का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें रोज 15-20 कॉल अलग से आने लगे हैं। कोई कार तो कोई चारा के बारे में पूछता रहता है। मीडिया हाउस से भी कई फोन कॉल आए हैं, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। अभी वह समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के पीजी के छात्र हैं। कुछ दिन पूर्व ही उनकी शादी हुई है। उनके पिता वसंत राय पेशे से किसान हैं, जिनकी अच्छी खेती-बारी है। अंशु ने बताया कि उनके पास लगभग दस बीघा खेत है, जिस कारण उन्हें हमेशा ट्रैक्टर की जरुरत रहती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed