{"_id":"64d4cbdb14101653330a4bda","slug":"bjym-took-out-dhikkar-march-against-bihar-government-in-supaul-shahnawaz-hussain-also-attended-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: भाजयुमों का बिहार सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च; वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लगाया ये बड़ा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: भाजयुमों का बिहार सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च; वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने लगाया ये बड़ा आरोप
Thu, 10 Aug 2023 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Thu, 10 Aug 2023 05:07 PM IST
सार
Bihar Politics: सुपौल में गुरुवार को भाजयुमो ने बिहार सरकार के खिलाफ धिक्कार मार्च निकाला। मार्च निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। धिक्कार मार्च में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सुपौल में धिक्कार मार्च निकालते भाजयुमो कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर गुरुवार को सुपौल में भाजयुमो ने धिक्कार मार्च निकाला। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू भी शामिल हुए। धिक्कार मार्च शहर के गांधी मैदान से रैली निकलकर समाहरणालय पहुंचा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ‘बिहार सरकार होश में आओ’ और ‘नीतीश तेजस्वी मुर्दाबाद’ के नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन
भाजयुमो ने मार्च निकालकर रखीं ये मांगें
जानकारी के मुताबिक, भाजयुमो ने धिक्कार मार्च निकालकर मांग की है की सरकार बिहार में बढ़ते अपराध भ्रष्टाचार और अराजकता को लेकर कठोर कार्रवाई की नीति अपनाए। वहीं बिहार में 10 लाख युवाओं को रोजगार देने का भरोसा दिलाया गया था, सरकार उसे जल्द अमल में ले। साथ ही भाजयुमो ने 17 सौ करोड़ रुपये से बनने वाले अगुवानी पुल ध्वस्त घटना में संलिप्त भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
‘जदयू-राजद की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है’
इस दौरान पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि राज्य की स्थिति खराब है। सरकार केवल वादा कर निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और गोली मारने का काम कर रही है। वहीं, सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार सरकार अब भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर उन्हें डराने का काम कर रही है। जब से नीतीश कुमार राजद से मिले हैं तब से अपराधियों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन