{"_id":"650af59be1001b3634086939","slug":"bjym-showed-black-flags-to-education-minister-prof-chandrashekhar-in-sitamarhi-two-workers-arrested-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramcharit Manas Controversy: सीतामढ़ी में भाजयुमो ने शिक्षा मंत्री को दिखाए काले झंडे; दो कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramcharit Manas Controversy: सीतामढ़ी में भाजयुमो ने शिक्षा मंत्री को दिखाए काले झंडे; दो कार्यकर्ता गिरफ्तार
Wed, 20 Sep 2023 07:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Sep 2023 07:07 PM IST
सार
Ramcharit Manas and Potassium Cyanide: सीतामढ़ी में राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को काले झंडे दिखाने का मामला सामने आया है। दरअसल, शिक्षा मंत्री के रामचरित मानस में पोटेशियम साइनाइड वाले बयान को लेकर भाजयुमो ने विरोध जताया है। शिक्षा मंत्री को काले झंडे दिखाने के मामले में दो भाजयुमो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की गाड़ी को काले झंडे दिखाते भाजयुमो कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी जिले के गोयनका कॉलेज में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर को रास्ते में ही काला झंडा दिखाकर विरोध जताया गया है। जिला भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री को काला झंडा दिखाया है। जैसे ही शिक्षा मंत्री की गाड़ी ने सीतामढ़ी शहर में प्रवेश किया, वैसे ही पहले से इंतजार कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री की गाड़ी देखते ही उन्हें काला झंडा दिखाया। इस दौरान शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री के बयान को लेकर दिखाए गए काले झंडे
दरअसल, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के रामचरित मानस को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहराया हुआ है। इस कारण उनका विरोध किया जा रहा है। कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री ने ‘रामचरित मानस में पोटेशियम साइनाइड’ होने की बात कही थी। शिक्षा मंत्री ने कहा था कि इसे खत्म कर देना चाहिए। वहीं, प्रो. चंद्रशेखर के इस विवादित बयान के बाद उनका जमकर विरोध हुआ था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म को लेकर अनर्गल बयान देने के कारण शिक्षा मंत्री का विरोध किया गया है। बीजेपी लगातार शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना के बाद फिर शिक्षा मंत्री लगातार रामचरित मानस को लेकर बयान दे रहे हैं। इसी दौरान जब शिक्षा मंत्री एक निजी कार्यक्रम के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे तो उन्हें बीजेपी युवा मोर्चा ने काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया
वहीं, इस मामले को लेकर सुरक्षा में लगी पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रिंस तिवारी और भाजयुमो नेता नवीन कुशवाहा के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।