फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp worker shot dead in patna

बिहारः भाजपा कार्यकर्ता को गोली से उड़ाया

Thu, 06 Aug 2015 05:05 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन
bjp worker shot dead in patna

विधानसभा चुनावों से पूर्व ही बिहार में खूनी संग्राम की पटकथा लिखी जानी शुरू हो गई है। राजनीतिक दलों के बीच चल रही तल्खी के बीच गुरुवार सुबह एक भाजपा कार्यकर्ता को राजधानी पटना की गलियों में दिनदहाड़े भून दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मारे गए भाजपा कार्यकर्ता का नाम अविनाश कुमार है। जिसे सुबह उस समय गोलियों से उड़ा दिया गया जब वह सलीमपुर अहरा कालोनी के मंदिर के निकट एक चाय की दुकान पर था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तीन लोगों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की मदद से उनकी पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

भाजपा ने नीतीश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

bjp worker shot dead in patna

वहीं हत्याकांड के बाद भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार के ख‌िलाफ मोर्चा खोल दिया। स्‍थानीय विधायक नितिन नवीन ने कहा कि यह घटना शहर और राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्‍था की हालत को बंया करती है।

भाजपा कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या ने हमारे उस रुख को सही साबित कर दिया है जिसमें बिहार में कानून व्यवस्‍था ध्वस्त होने पर जंगलराज होने की बात की जा रही है। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है बिहार में कानून व्यवस्‍था तेजी से गिरती जा रही है।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये जंगलराज की स्थिति है। नीतीश कुमार को सरकार में रहने का कोई हक नहीं है। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्‍द्र यादव ने कहा कि नीतीश के राज में प्रशासन नाकाम है और अपराधी बेलगाम हैं।

वहीं भाजपा नेता मंगल पांडे ने चेतावनी देते हुए कहा कि मामले में पुलिस को 24 घंटे का समय दिया गया है। अगर समय पर हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed