{"_id":"415b6bfcde7b0f152470be2cadcaa55a","slug":"bjp-uncomfortable-to-shatrughan-sinha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण मुद्दे पर शत्रु ने किया भागवत का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण मुद्दे पर शत्रु ने किया भागवत का समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
Updated Mon, 19 Oct 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना साहेब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लगातार तीसरे दिन भी ट्वीट बम फोड़ा है। रविवार को सिन्हा ने पांच ट्वीट किए।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर मोहन भागवत के बयान को गंभीरता से लेना चाहिए। वह खुद भी आरएसएस सुप्रीमो के विचार को काफी सम्मान से देखते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है कि भाजपा और संघ के पितातुल्य शख्स की कुछ लोगों द्वारा निंदा करने से वह बेहद आहत हैं। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने चेताया कि उन्हें नाराज, नकारात्मक और दूसरे नाम देने वाले चमचे सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘बिहारी बाबू सिर्फ बिहार की तरक्की, विकास और सम्मान में विश्वास करता है। मेरे लिए यह तनिक भी मायने नहीं रखता है कि यह कैसे और कहां से आता है? मैं शांत और चिंतामुक्त हूं, मैंने जो कुछ कहा है, वह मेरी पार्टी और बिहार के लोगों के हित में है। जय बिहार जय हिंद।’