फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP targeted RJD on the pretext of Raghuvansh Prasad Singh, said - you should be ashamed

रघुवंश प्रसाद सिंह के बहाने भाजपा ने राजद पर साधा निशाना, कहा-आपको शर्मिंदा होना चाहिए

Thu, 17 Sep 2020 04:32 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Sep 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
BJP targeted RJD on the pretext of Raghuvansh Prasad Singh, said - you should be ashamed
आरके सिंह - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। आगामी चुनाव में खुद को श्रेष्ठ साबित करने की होड़ में पक्ष-विपक्ष में जमकर बयानबाजी भी हो रही है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने रघुवंश प्रसाद सिंह के बहाने राजद पर निशाना साधा है। आर.के. सिंह ने कहा, 'रघुवंश बाबू के साथ आरजेडी ने बहुत बुरा किया। ऐसा आदमी जो जिंदगी भर राजा का वफादार रहा। उसको आपने दरकिनार करने की कोशिश की जबकि वो अपने अंतिम समय में थे। आरजेडी को शर्मिंदा होना चाहिए कि उन्होंने इस प्रकार से रघुवंश बाबू का अपमान किया।'

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि हाल ही में राजद के कद्दावर नेता और सांसद रहे रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन हो गया। 74 वर्षीय नेता ने अपनी मौत से कुछ दिन पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को एक खत लिखकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। खत में उन्होंने खुद को पार्टी द्वारा दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया था। हालांकि दिवंगत नेता के खत का जवाब देते हुए लालू यादव ने उनसे जल्दी ही मिलने की बात कही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed