{"_id":"cd87d4b29242dc816c25d117f43305f1","slug":"bjp-should-not-get-over-exicted-over-delhi-elections-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चुनाव परिणाम पर भाजपा को थिरकने की जरूरत नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'चुनाव परिणाम पर भाजपा को थिरकने की जरूरत नहीं'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 Dec 2013 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी समझ से परिणामों पर भाजपा को थिरकने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
दो राज्यों में उनकी सरकार थी ही, राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा को मौका मिलता है, तो इस बार भाजपा की बारी थी।
दिल्ली में जब जनता को भाजपा की बजाय दूसरा विकल्प दिखा, तो उन्होंने उसे पसंद किया, ऐसे में यह कहना कि भाजपा की देश में लहर है, गलत होगा।
नीतीश कुमार ने कहा कि देश में भाजपा की लहर नहीं बल्कि यह तो कांग्रेस के प्रति लोगों का गुस्सा है, जिसे आप लहर नहीं बल्कि ब्लोअर की हवा कह सकते हैं।
नीतीश की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश अपनी पार्टी की सोचें, तीन राज्यों में हम पूर्ण बहुमत में आये हैं और चौथे में सबसे बडी पार्टी के रूप में चुने गये हैं, यह बीजेपी की हवा नहीं, तो और क्या है।
विज्ञापन