{"_id":"5da855938ebc3e013a3e5364","slug":"bjp-president-amit-shah-reaction-over-jdu-bjp-controversy-said-nitish-is-leader-of-nda-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू संग मतभेद की अटकलों पर अमित शाह ने लगाया विराम, कहा- बिहार में नीतीश ही एनडीए के नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू संग मतभेद की अटकलों पर अमित शाह ने लगाया विराम, कहा- बिहार में नीतीश ही एनडीए के नेता
Thu, 17 Oct 2019 05:20 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 17 Oct 2019 05:20 PM IST
विज्ञापन
Nitish kumar-Amit shah
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की राजनीति में भाजपा और जदयू नेताओं के बीच बयानी हमलों के बाद एनडीए गठबंधन में लगाई जा रही मतभेद की अटकलों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जदयू में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव हम साथ मिलकर लड़ेंगे और जदयू अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगें। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बिहार में एनडीए गठबंधन अटल है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगें और बिहार में वर्तमान नेतृत्व में।
विज्ञापन
दोनों दलों के बीच मतभेदों पर शाह ने कहा कि किसी भी गठबंधन में मतभेद और मनभेद होता रहता है। गठबंधन में हमेशा से ही कुछ न कुछ मनमुटाव रहा है और इसे एक अच्छे गठबंधन का मानदंड माना जाना चाहिए। बस मतभेद को मनभेद में नहीं बदलना चाहिए।
विज्ञापन
मालूम हो कि बिहार में भारी बारिश के बाद बाढ़ और जलजमाव की स्थिति के बाद भाजपा और जदयू के नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। नीतीश सरकार ने इसे प्राकृतिक आपदा बताया था, जबकि केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने इसके लिए सीधे नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया था।
इसके बाद राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी से लेकर महासचिव केसी त्यागी तक ने गिरिराज के बयान की आलोचना करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से संज्ञान लेने की उम्मीद जताई थी। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बिहार में जदयू को 'छोटा भाई' बने रहने की सलाह दी थी।
दोनों ही पार्टी के नेताओं के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई थी और गठबंधन में टूट की अटकलें लगाई जा रही थी। अमित शाह ने गुरुवार को इन अटकलों को खारिज कर दिया।