फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp mp shatrughan sinha slams PM MOdi and demand for a press conference

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर किया कटाक्ष, कहा- सर, अब तो एक प्रेस कांफ्रेंस कर दीजिये

Thu, 14 Mar 2019 05:50 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 14 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
bjp mp shatrughan sinha slams PM MOdi and demand for a press conference
भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो)

भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब एक नए बेहतर नेतृत्व को कार्यभार संभालना चाहिए। पटना साहिब से भाजपा सांसद सिन्हा ने ट्वीटर के जरिए मोदी के पांच साल के कार्यकाल में एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने पर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'अब तिथियों 'लोकसभा चुनाव' की घोषणा हो गयी है। सर अब तो कम से कम एक प्रेस कांफ्रेंस कर दीजिये। एक भी स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस कांफ्रेंस नहीं की गई। आप इतिहास पर नजर डालें तो ऐसे एकमात्र पीएम हैं आप।’’ 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन




सिन्हा ने कहा कि दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में वे एकमात्र प्रधानमंत्री होंगे, जिनके कार्यकाल में एक भी सवाल और जवाब का सत्र नहीं हुआ है। उन्होंने पूछा 'आपको नहीं लगता कि सरकार बदलने और एक बेहतर नेतृत्व के कार्यभार संभालने का यह सही समय है। आपको अपने सभी रंग—ढंग के साथ बाहर आना चाहिए। अपने कार्यकाल के अंतिम सप्ताह / महीने में आपने उत्तर प्रदेश, बनारस और देश के अन्य हिस्सों में 150 परियोजनाओं की घोषणा की'।

सिन्हा ने अपने अंतिम ट्वीट में कहा “तकनीकी रूप से यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं भी हो ,तो भी निश्चित रूप से यह बहुत कम और बहुत देर से आया 'जुमला' लगता है। आपके ‘कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना’ वाले रवैये तथा प्रहार कर भाग खडे होने के व्यवहार के बावजूद आपको शुभकामनाएं, जय हिंद।’’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed