फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MP Shatrughan Sinha slams bihar CM nitish kumar

भाजपा के 'शत्रु' का नीतीश पर तंज, कहा- काम करना शुरू करो, नहीं तो तेजस्वी तैयार है

Sun, 03 Jun 2018 11:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 03 Jun 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Shatrughan Sinha slams bihar CM nitish kumar

भाजपा पर लगातार हमलावर रहने वाले पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'एनडीए में शामिल मेरे दोस्त बिहार के लिए कुछ काम करना शुरू करो नहीं तो अर्जुन यानी तेजस्वी यादव आपकी सत्ता हथियाने के लिए तैयार है। तेजस्वी यादव की चुनौती अब बिहार के हर कोने से सुनाई दे रही है...जय बिहार! जय हिंद!'

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, सिन्हा ने बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग को बकवास करार दिया था। उन्होंने कहा था कि आम चुनावों से पहले ऐसी मांग घड़ियाली आंसू बहाना है। बता दें कि बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग जेडीयू और उनकी अपनी पार्टी के अलावा लोक जनशक्ति पार्टी जैसी सहयोगी पार्टियों की ओर से उठाई जा रही है।  


सिन्हा ने कई ट्वीट कर नीतीश सरकार पर आरोप लगाया था कि बिहार में 'प्रदर्शन से ज्यादा प्रचार पर जोर है', जहां एनडीए करीब एक साल के लिए ही सत्ता में रहने वाली है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'जैसे-जैसे आम चुनाव दस्तक देना शुरू कर रहे हैं वैसे-वैसे घड़ियाली आंसू बहने शुरू हो गए हैं और नाटक फिर शुरू हो गया है। बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन केंद्र की अपनी ही राजग सरकार से राज्य के लिए एक बार फिर से विशेष दर्जे की मांग कर रहा है और वह भी खुलेआम।'

 


 

इससे पहले, उन्होंने कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा था कि भाजपा जुगाड़ और दबाव से सत्ता हासिल करने में लगी है। जनबल के बदले धनबल से सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा था कि जनता खामोशी से चाल, चरित्र और चेहरा देख रही है। इस दौरान वह पूर्व क्रिकेटर और दरभंगा के सांसद कीर्ति आजाद के छोटे बेटे के प्रीतिभोज में शामिल होने दरभंगा पहुंचे थे। 

इस दौरान एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा था कि इंतजार कीजिए आने वाले दिनों में बिहार में बड़े सामाजिक और राजनीतिक बदलाव होने जा रहे हैं। परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जल्द ही लोगों को बिहार में एक बड़ा राजनीतिक परिवर्तन देखने को मिलेगा। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से भाजपा सांसद हैं और वह लंबे समय से पार्टी नेतृत्व के आलोचना रहे हैं। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed