फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MP Sanjay Jaiswal taunted on Opposition Unity says 15 parties agreed that Rahul Gandhi should get married

Opposition Unity: भाजपा सांसद संजय तंज कर बोले, 15 दलों में यही सहमति बनी कि राहुल गांधी को शादी कर लेनी चाहिए

Sat, 24 Jun 2023 04:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 24 Jun 2023 04:05 PM IST
सार

भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि सबसे दुखद बात यह थी कि 25 जून को इस देश में लोकतंत्र को समाप्त किया गया था और इमरजेंसी लागू कराई गई थी। किसी भी विरोधी दल के नेता ने जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाना या उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करना उचित नहीं समझा, यह बहुत ही दुखद है।

विज्ञापन
BJP MP Sanjay Jaiswal taunted on Opposition Unity says 15 parties agreed that Rahul Gandhi should get married
भाजपा सांसद संजय जायसवाल और अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना में विपक्षी एकता के लिए हुई विभिन्न दलों की बैठक पर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद संजय जयसवाल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कल पटना में 15 दलों के बीच में एकमात्र सहमति यही बनी कि राहुल गांधी को दाढ़ी कटवा लेनी चाहिए और उनको शादी कर लेनी चाहिए। इसके अलावा किसी बात पर कोई एकता नहीं थी। दरअसल, संजय जायसवाल ने यह बात बेतिया में अस्पताल रोड स्थित अपने आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए शनिवार को कही।

विज्ञापन


‘विपक्षी नेताओं की आस्था लोकतंत्र पर नहीं, परिवार तंत्र पर है’
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सबसे दुखद बात यह थी कि 25 जून को इस देश में लोकतंत्र को समाप्त किया गया था और इमरजेंसी लागू कराई गई थी। किसी भी विरोधी दल के नेता ने जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाना या उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करना उचित नहीं समझा, यह बहुत ही दुखद है। यह साफ तौर पर बताता है कि जो विरोधी दल हैं। उनकी आस्था लोकतंत्र पर नहीं है। बल्कि परिवार तंत्र पर है।
विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक के दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी को दाढ़ी कटवा लेने और शादी कर लेने की बात कही थी। इसी बात को लेकर भाजपा सांसद संजय जयसवाल ने तंज कसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed