फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MP Bhola singh criticised Narendra Modi

सांसद भोला सिंह ने पीएम पर जमकर निकाली भड़ास

Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Bhola singh criticised Narendra Modi

बिहार में भाजपा गठबंधन की करारी हार के लिए अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया जाने लगा है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेता भोला सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रचार अभियान के दौरान मोदी की भाषा और अमित शाह की गलत नीति को हार के लिए जिम्मेदार करार दिया है।

विज्ञापन


हालांकि, राजनाथ सिंह और अरुण जेटली जैसे दिग्गज नेताओं ने कहा है कि पार्टी मोदी, भागवत  या अमित शाह की वजह से नहीं बल्कि लालू-नीतीश के सामाजिक समीकरण में भारी पड़ने से हारी है। मंगलवार को बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने हार के लिए पीएम मोदी के अमर्यादित बोल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपने पद के स्तर की भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने बड़बोले नेता गिरिराज सिंह को पार्टी का दुर्भाग्य करार दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में हर नेता सीएम बनने के लिए बेकरार था। सेनापति हेलीकॉप्टर से उड़ रहे थे और कार्यकर्ता घरों में बैठे थे। कुरुक्षेत्र में कृष्ण-अर्जुन ही नहीं थे। स्थानीय नेताओं की अनदेखी की गई और बाहर से बुलाए गए नेता कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित नहीं कर पाए। सिंह के इस बयान का शत्रुघ्न ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भोला सिंह भाजपा के वरिष्ठ सांसद हैं, जबकि आरके सिंह देश के गृह सचिव रह चुके हैं। ऐसे में इनके बयान का महत्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिन्हा ने भी उठाए सवाल

BJP MP Bhola singh criticised Narendra Modi

सिन्हा ने कहा कि उन्हें भी जानबूझ कर चुनाव से दूर रखा गया। बाहरी लोगों को तवज्जो दी गई। सिन्हा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि कुछ बड़े नेता पटना में कैंप करते रहे और अन्य राज्यों से लोगों को बुलाकर काफी पैसा भी खर्च हुआ। मगर उसके बावजूद भाजपा की ऐसी हार चिंता की बात है और जिम्मेदारी तो तय होनी ही चाहिए।

हालांकि इस हमले के तत्काल बाद पार्टी और सरकार पीएम मोदी के बचाव में उठ खड़ी हुई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हार के लिए पीएम मोदी, भागवत या किसी अन्य को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है। पार्टी महागठबंधन के मजबूत सामाजिक समीकरण के कारण हारी।

जीत की तरह ही हार की भी जिम्मेदारी सामूहिक है। गौरतलब है कि इससे पहले सांसद हुकुमदेव नारायण यादव ने हार केलिए संघ प्रमुख को तो चंदन मित्रा ने शाह की रणनीति को जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed