फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bjp mlc sanjay paswan says want census of poor not castes

बिहार: जातीय आधारित जनगणना पर सियासत तेज, भाजपा नेता बोले- कोटा पॉलिटिक्स कर रहा विपक्ष

Wed, 04 Aug 2021 09:30 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 04 Aug 2021 09:30 AM IST
सार

बिहार में जातीय आधारित जनगणना को लेकर नीतीश सरकार को विपक्ष का भले ही साथ मिल रहा है, लेकिन सहयोगी दल भाजपा इससे दूरी बनाए हुए है। भाजपा नेता और विधान परिषद के सदस्य संजय पासवान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कोटा पॉलिटिक्स बताया। 

विज्ञापन
Bjp mlc sanjay paswan says want census of poor not castes
संजय पासवान - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिहार में जातीय आधार पर जनगणना को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। सरकार और विपक्ष इस मुद्दे पर एकजुट होता दिख रहा है। वहीं, एनडीए सहयोगी दल भाजपा इससे पूरी तरह अलग है। बिहार सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने विपक्ष पर रिजर्वेशन की राजनीति करने का आरोप लगाया है। पटना में मंगलवार को उन्होंने कहा कि इस समय गरीबों की जनगणना करने की जरूरत है ना कि जातीय आधार पर जनगणना की।

विज्ञापन


उनका यह बयान तब आया है जब जनता दल (यूनाइटेड) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने इसकी मांग को लेकर पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललन सिंह की अगुआई में गृहमंत्री अमित शाह मुलाकात की थी। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम मोदी से मिलकर जनगणना कराने की अपील करने वाले हैं। 
विज्ञापन


वोट बैंक की राजनीति के लिए जातीय आधारित जनगणना- भाजपा
एक अंग्रेजी मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेता संजय पासवान ने कहा कि विपक्ष और समाजवादी दल आरक्षण वाली राजनीति करना चाहते हैं, जबकि भाजपा ने ईडब्ल्यूएस को दस फीसदी कोटा देकर आरक्षण की राजनीति को खत्म किया है, जो लोग जातीय आधारित जनगणना चाह रहे हैं, वे ओबीसी और ईबीसी में अपना वोट बैंक देख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed