फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP MLC Awadesh Narayan Singh sons held women captive inside room at father bungalow 

बिहार: विधान परिषद के पूर्व सभापति के बेटों ने एयरहोस्टेस को बनाया बंधक, छेड़खानी का आरोप

Sun, 20 May 2018 03:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sun, 20 May 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
BJP MLC Awadesh Narayan Singh sons held women captive inside room at father bungalow 

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति और सदस्य अवधेश नारायण सिंह के दो बेटों पर 24 साल की एक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने अवधेश नारायण सिंह के दोनों बेटों सुशांत रंजन और प्रशांत रंजन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे अपने पिता के सरकारी बंगले में बुलाया और उसे एक कमरे के अंदर यौन उत्पीड़न के इरादे से बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता एक निजी एयरलाइन में एयरहोस्टेस के तौर पर कार्यरत है। उसने शुक्रवार को घटना से संबंधित लिखित शिकायत पटना की महिला पुलिस स्टेशन में दी है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत में कहा है कि यह घटना 16 मई की है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा उसे सिंह के बड़े बेटे सुशांत ने आमंत्रित किया था। पीड़िता को सिंह के आधिकारिक बंगले पर पहचान के लिए ले जाया जाएगा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे सुशांत ने एक कमरे में बंद रखा और फिर प्रशांत ने उसके साथ मारपीट की और गालियां दी। पुलिस का कहना है कि वह पिछले कुछ हफ्तों से पटना में थी क्योंकि उसकी मां की तबीयत खराब है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़िता और सुशांत एक दूसरे को काफी पहले से जानते हैं। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे कमरे के अंदर मारने की कोशिश की। जब इस मामले पर सिटी एसपी (केंद्रीय) डी अमरकेश से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बताया उसे छेड़छाड़ के लिए बंधक बनाकर रखा गया था। मामले की जांच चल रही है। हालांकि इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है क्योंकि पीड़िता ने कुछ शब्दों के ऊपर दूसरा शब्द लिखा हुआ है। उसे शिकायत लिखने के लिए दोबारा बुलाया गया है ताकि एफआईआर दर्ज हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed