फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bjp may be take action against Shatrughan sinha on his remarks after gujarat elections

गुजरात चुनाव के बाद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है BJP

Sat, 25 Nov 2017 02:44 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 25 Nov 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
 bjp may be take action against Shatrughan sinha on his remarks after gujarat elections

बॉलीवुड एक्टर और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़े कदम उठाने की तैयारी कर रही है। शत्रुघ्न जिस तरह से बगावती तेवर अपना रहे हैं उसके चलते ही बीजेपी को कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी की अनुशासन समिति इस पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बीजेपी की अनुशासन समिति के चीफ गणेशी लाल ने कहा कि सीनियर लीडर्स गुजरात चुनाव में व्यस्त हैं। ये मुद्दा चुनाव के बाद उठाया जाएगा।सूत्रों की माने तो बीजेपी पहले बिहार में प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद की ओर से आधिकारिक शिकायत का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


पढ़ें: भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा बोले- PM मोदी के 90 फीसदी मंत्री ‘चापलूस’
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में पीएम मोदी, वित्तमंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तीखी टिप्पणी की थी। एक कार्यक्रम में शत्रुघ्न ने कहा कि अगर एक वकील वित्तिय मामलों पर बोल सकता है, टीवी एक्ट्रेस एचआरडी मंत्री बन सकती है और एक चायवाला बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर सकता है तो हम नोटबंदी और जीएसटी पर क्यों नहीं बोल सकते?


दरअसल, शत्रुघ्न समय-समय पर जीएसटी और नोटबंदी का विरोध करते रहे हैं। लिटरेरी फेस्टिवल के पहले दिन शत्रुघ्न ने कहा था कि नोटबंदी से बहुत दिक्कतें हुईं, कारखाने बंद हुए, उत्पादन कम हुए, युवाओं का रोजगार चला गया। बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए, त्राहिमाम की स्थिति हो गई। ऐसा मुझे ही नहीं, बहुत सारे लोगों को लगा और मैं इसे छुपाकर नहीं कह सकता।

भाजपा सांसद ने कहा, मैं सिद्धांतों के साथ चलता हूं। सच्चाई से समझौता नहीं करता। भले ही इसके लिए कोई भी कीमत चुकानी पड़े। मुझे लगता है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए था। उनसे कम से कम इसके लिए कहा तो जाता ही, भले ही वे मना कर देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed