{"_id":"64f9ccc475bfc92d420625f5","slug":"bjp-leader-raped-girl-during-morning-walk-with-friend-bihar-police-arrested-bjp-party-leader-murder-accused-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पांच दिन में भाजपा नेता को दी मौत की सजा; मॉर्निंग वॉक पर निकली दो लड़कियों से रेप का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पांच दिन में भाजपा नेता को दी मौत की सजा; मॉर्निंग वॉक पर निकली दो लड़कियों से रेप का था आरोप
Thu, 07 Sep 2023 06:44 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 07 Sep 2023 06:44 PM IST
सार
BJP Leader Murder Case : जानलेवा हमले में घायल एक युवक से पूछताछ में जो राज खुला, उससे पुलिस भी सन्न रह गई। उसकी निशानदेही पर जब दो लड़कियों से पूछताछ हुई तो पता चला कि दोषियों को सजा देने का जिम्मा उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उठाया था।
विज्ञापन
भाजपा नेता सोनू की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में 4 सितंबर को भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार की हत्या कर दी गई थी। 3 दिन बाद हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिसिया पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। हत्यारोपियों ने खुलासा किया है सोनू और उसका दोस्त सुजीत दो नाबालिग लड़की का रेप किया था। दोनों ने मिलकर रेप का वीडियो बना लिया था। वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा था। आक्रोशित दोनो के बॉयफ्रेंड व एक अन्य सहयोगियों ने चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन
बदले में रेप पीड़िताओं के बॉयफ्रेंड ने भाजपा नेता को मार डाला
सदर SDPO माहताब आलम ने खुलासा करते हुए बताया कि सोनू की हत्या दुष्कर्म के प्रतिशोध में की गई है। सोनू और उसके दोस्त ने सुबह सड़क पर टहलने आने वाली दो नाबालिक लड़कियों के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनों नाबालिग लड़कियों के बॉयफ्रेंड ने सोनू और उसके दोस्त सुजीत को चाकू गोद कर घायल कर दिया था। इसमें सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता बोले- रेप के बाद सोनू ने वीडियो बना लिया था, ब्लैकमेल करता था
सदर SDPO ने बताया कि सोनू के घायल दोस्त सुजीत से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों पीड़िता ने कहा कि सोनू के मौत से पांच रोज अपने दोस्त के साथ मिलकर हमदोनों का रोप किया था। इतना ही नहीं उसने इस घटना फोटो वीडियो बना लिया था और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोनों के साथ शारीरिक शोषण करने का और दबाव बना रहा था। इसके बाद दोनों लड़कियों ने अपने नाबालिक बॉयफ्रेंड से घटना के बारे में बताइए जिसके बाद दोनों नाबालिक बॉयफ्रेंड ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर सोनू और उसके दो सुजीत पर हमला बोल दिया। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं सुजीत अभी घायल है।
विज्ञापन
मर्डर केस में तीन आरोपी गिरफ्तार, सुजीत भी जाएगा जेल
सदर SDPO ने कहा कि सोनू द्वारा बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो और फोटो जिस मोबाइल में थे, उसे जब्त कर लिया गया है। दोनों लड़कियों के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। मृत सोनू के दोस्त सुजीत को भी जेल भेजा जाएगा। वही सोनू और सुजीत पर हमला बोलने वाले दोनों दुष्कर्म पीड़िता के बॉयफ्रेंड और उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों को जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे भाजपा नेता सोनू कुमार की उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर चाकू गोद व गला रेत हत्या कर दी गई थी।