{"_id":"64f5950d5b88c438a80f2a2e","slug":"bihar-news-bjp-leader-murdered-in-broad-daylight-had-gone-out-for-a-walk-with-friend-criminals-stabbed-him-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, दोस्त के साथ टहलने निकले थे, अपराधियों ने चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, दोस्त के साथ टहलने निकले थे, अपराधियों ने चाकू घोंपा
Mon, 04 Sep 2023 01:57 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:57 PM IST
सार
सोमवार को भाजपा नेता सोनू कुमार (32) अपने दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। जब तक भाजपा नेता समझते तब तक अपराधियों ने उन्हें चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में भाजपा नेता की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। वहीं उनकी दोस्त की हालत गंभीर है। सोमवार को भाजपा नेता सोनू कुमार (32) अपने दोस्त के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान अपराधियों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। जब तक भाजपा नेता समझते तब तक अपराधियों ने उन्हें चाकू घोंप दिया। इतना ही नहीं दोस्त ने अपराधियों ने रोकने की कोशिश की तो उसे भी घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मृत भाजपा नेता के दोस्त की हालत गंभीर
इधर, स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने भाजपा नेता को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके दोस्त की हालत गंभीर है। मरने वाले की पहचान मृतक की पहचान गोड़वा टोला गांव निवासी भाजपा नेता सोनू कुमार 32 वर्षीय पिता ब्रिज किशोर साह के रूप में की गई है, जबकि गंभीर रूप से घायल सुजीत कुमार 30 वर्षीय पिता सुरेंद्र साह के रूप में की गई। सोनू भाजपा के अनुसूचित जाति के नेता थे।
विज्ञापन
अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि एक युवक की घटनास्थल मौत हो गई है। जबकि एक घायल व्यक्ति का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन