फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP leader Pramod Kumar steps up attack on Nitish Kumar

भाजपा के मंत्री ने नीतीश के खिलाफ बोला हमला, कहा- हम बुलाने नहीं गए, वे खुद हमारे पास आए

Sat, 08 Dec 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 08 Dec 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader Pramod Kumar steps up attack on Nitish Kumar
nitish kumar
नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे से पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कोई बुलाने नहीं गया था, वो खुद भाजपा से गठबंधन के लिए आए थे। मंत्री के इस बयान के बाद गठबंधन के अंदर तनाव आना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, पर्यटन मंत्री से पत्रकारों ने उपेंद्र कुशवाहा के भाजपा को जुमला पार्टी कहने पर सवाल किया था। लेकिन प्रमोद कुमार ने कुशवाहा के बदले नीतीश कुमार पर ही हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब नीतीश भी जुमला पार्टी करते थे, लेकिन आज वो साथ हैं कोई बुलाने गया था क्या? मंत्री ने बार बार इस बात को जोर दिया कि नीतीश कुमार को कोई बुलाने नहीं गया था वो खुद आए थे। लालू यादव भी पहले भाजपा को जुमला पार्टी कहते थे, लेकिन आज क्या स्थिति है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने पार्टी के मंथन शिविर के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा को जुमला पार्टी कहा था। बिहार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कुशवाहा के इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि साढे़ चार साल तक मोदी सरकार का नेतृत्व स्वीकार कर सरकार में मंत्री रहे, अब वे भाजपा को जुमला पार्टी कह रहे हैं। इससे हास्यास्पद स्थिति और क्या हो सकती है। उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed