{"_id":"5f8645cd8ebc3e679f0b94ae","slug":"bjp-launches-song-ee-ba-in-bihar-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव डायरीः भाजपा ने लॉन्च किया ‘बिहार में ई बा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव डायरीः भाजपा ने लॉन्च किया ‘बिहार में ई बा’
Wed, 14 Oct 2020 07:07 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:07 AM IST
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2020
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस चुनाव में 'का बा 'टाइटल वाला गाना-वीडियो खूब चल रहा है। अब भाजपा ने ‘का बा’ का जवाब ‘ई बा’ के जरिए दिया है। विपक्ष द्वारा उठाए गए सवाल कि 'बिहार में का बा' के जवाब में भाजपा ने भी भोजपुरी में गाना 'बिहार में ई बा' लॉन्च कर अपने टि्वटर हैंडल से पोस्ट किया है। यह भी लोगों को रास आ रहा है। 2 मिनट 35 सेकेंड के इस गाने में बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन की सरकार में हुए विकास कार्यों की संगीतमय चर्चा की गई है।
विज्ञापन
आज नीतीश की रैली
सीएम नीतीश कुमार आज मोकामा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इससे एक दिन पहले उन्होंने रैली कर राजद नेतृत्व को नौसिखिया करार दिया था।
तेज प्रताप ने हसनपुर से किया नामांकन
तेजप्रताप यादव ने महुआ सीट छोड़कर इस बार हसनपुर से नामांकन किया है। इससे पहले अपनी मां राबड़ी देवी के हाथों राजद से टिकट मिलने के बाद तेजप्रताप यादव भावुक हो गए थे और पिता लालू यादव को याद कर कहा था-मिस यू पापा। हसनपुर विधानसभा सीट हाईप्रोफाइल सीटों में से एक है। छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मौजूदगी में तेजप्रताप ने नामांकन किया।
विज्ञापन
टिकट न मिलने पर रामजतन सिन्हा का जदयू से इस्तीफा पटना। टिकट नहीं मिलने से नाराज रामजतन सिन्हा ने जदयू से इस्तीफा दे दिया है। उन्होनें नीतीश कुमार को धोखेबाज बताते हुए कहा कि मेरे पास एक ऐसी चिट्ठी है जिसे सार्वजनिक किया तो नीतीश कुमार ‘बर्बाद’ हो जाएंगे। सिन्हा ने कहा कि वे राजनीतिक मजबूरी के कारण जदयू में गए थे जो भारी भूल थी। नीतीश कुमार ने सबको ठगने का काम किया है।
विज्ञापन
स्थानीय दल गठबंधन के लिए हमारे संपर्क में, जल्द जाएंगे पटना : राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि पार्टी बिहार में 40 से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन अभी किसी दल से चुनाव पूर्व गठबंधन पर फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने हालांकि कहा कि स्थानीय दलों से मोर्चा बनाने को लेकर चर्चा जारी है और वह अगले हफ्ते पटना जाएंगे। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव सहित अन्य दल हमसे बात करना चाहते हैं।
चुनाव में कोरोना से जंग
चुनाव में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 47 लाख फेस मॉस्क का इंतजाम किया गया है। 6 लाख पीपीई किट उपलब्ध कराए गए हैं। हर पोलिंग बूथ पर मेडिकल अफसर व एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। 7 लाख सैनिटाइजर, 23 लाख हाथ के दस्ताने और छह लाख फेस शील्ड भी चुनाव आयोग ने उपलब्ध कराए हैं।
लोजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए काली पाण्डेय
बगावती तेवर अपनाते हुए पूर्व सांसद काली पाण्डेय ने लोजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हाथ का साथ मिलते ही पाण्डेय कुचायकोट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पाण्डेय का सामना जदयू के पप्पू पाण्डेय से होगा।
काली पाण्डेय लोजपा के मजबूत स्तंभ माने जाते थे। चर्चा है कि रामविलास पासवान के गुजर जाने के बाद लोजपा में भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। पाण्डेय के लोजपा छोड़ने से चिराग को बड़ा झटका लगा है। जब लोजपा का टिकट बंटवारा हो रहा था उस समय दिल्ली संसदीय बोर्ड में अहम भूमिका निभाई थी।