{"_id":"5c9fc225bdec2213f413584b","slug":"bjp-expelled-former-mp-putul-kumari-from-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को पार्टी से निष्कासित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को पार्टी से निष्कासित किया
Sun, 31 Mar 2019 12:53 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
पुतुल कुमारी (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिए शनिवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। कुमारी ने शुक्रवार को नाम वापस लेने के अंतिम दिन अपना नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद बिहार भाजपा महासचिव राधा मोहन शर्मा ने यह आदेश पारित किया।
विज्ञापन
बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बिहार भाजपा मुख्यालय के प्रभारी देवेश कुमार ने कुमारी के अलावा पार्टी विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल को पत्र लिखे थे। अग्रवाल ने भी कटिहार से निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल किया था।
विज्ञापन
अग्रवाल ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने ऐसा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अनुरोध पर किया। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू कटिहार से चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन