फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bird flu in Supauls poultry farm, death of many chickens, instructions to kill infected birds in one kilometer area

बिहार : सुपौल के पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू फैला, एक किलोमीटर के इलाके में पक्षियों को मारने के निर्देश

Fri, 15 Apr 2022 02:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Apr 2022 02:08 PM IST
सार

हमें पक्षियों की अप्राकृतिक मौत की जानकारी मिली है। नमूनों की जांच में ये पक्षी बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। एक किलोमीटर के दायरे में संक्रमित पक्षियों को मारने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Bird flu in Supauls poultry farm, death of many chickens, instructions to kill infected birds in one kilometer area
सुपौल के पोल्ट्री फॉर्म में बर्ड फ्लू - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के सुपौल के छपकाही इलाके के पोल्ट्री फॉर्म के पक्षियों में बर्ड फ्लू फैल गया है। यहां कई मुर्गे-मुर्गियों की अप्राकृतिक मौत हुई है। 
विज्ञापन

 

पशुपालन विभाग के अधिकारी रामशंकर झा ने बताया कि हमें पक्षियों की अप्राकृतिक मौत की जानकारी मिली है। नमूनों की जांच में ये पक्षी बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाए गए हैं। एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने के निर्देश दिए गए हैं। 

बर्ड-फ्लू की पुष्टि के बाद सुपौल क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सुपौल के सदर थाने के छपकाही गांव से पक्षियों के सैंपल लिए गए। इनकी जांच में बर्ड-फ्लू की पुष्टि हो गई है। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम इलाके में पक्षियों को मार रही है। एक लाख से ज्यादा मुर्गे-मुर्गियों को मारने का आदेश दिया गया है। विभाग की टीम पक्षियों को मारने के बाद गड्ढों में गाड़ेगी। 

विज्ञापन


पशुपालन विभाग की टीम 9 किमी की परिधि में लगातार सैंपल लेकर जांच कर रही है। 31 मार्च से छपकाही गांव के वार्ड-1 से लेकर 11 तक में कुछ मुर्गे-मुर्गियों और बत्तख की अचानक छटपटा कर मौत होने लगी थी। इसके बाद लोगों ने कई कौवों को भी मरा हुआ पाया था। सूचना मिलने पर पशुपालन की टीम ने गांव जाकर जांच की थी। उसके बाद पटना से टीम बुलाकर संक्रमित पक्षियों के सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना स्थित पशुपालन निदेशक के आदेश के बाद गुरुवार को डीएम कौशल कुमार और एसपी डी.अमरकेश के संयुक्त आदेश पर रेपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन कर पक्षियों को मारने का काम शुरू किया गया। पशुपालन विभाग के अधिकारी झा ने बताया कि एक किलोमीटर के इलाके में स्थित सभी मुर्गियों व अंडों को खत्म करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। पूरे इलाके को सैनेटाइज करने के लिए भी टीम बनाई गई है। अधिकारियों ने गांव के पक्षी पालकों को मुआवजा देने के भी निर्देश दिए हैं। उन्हें भविष्य में ऐसी स्थिति बनने पर कैसे निपटा जाए, इस बात की भी जानकारी दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed